Bigg Boss 18 Eisha Singh Exposed: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। शो जीतने वाले को मिलने वाली ट्रॉफी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। उससे पहले गेम में शो की लाडली ईशा सिंह पूरी तरह से एक्सपोज हो गई हैं। जी हां, ईशा सिंह के खिलाफ मीडिया ने जमकर हमला बोला है। ईशा से ऐसे-ऐसे तीखे सवाल पूछे गए हैं जिनका उनके पास कोई खास जवाब नहीं था। ईशा ने यहां तक की अपने गुनाहों की माफी भी मांग ली है। क्या है पूरा मामला और ईशा से क्या-क्या तीखे सवाल पूछे गए जिससे उनका असली चेहरा रिवील हो गया, चलिए आपको बताते हैं।
ईशा सिंह का गेम में कोई योगदान नहीं
मीडिया ने सबसे पहले तीखा वार ईशा सिंह पर किया ये पूछकर कि आपका शो में योगदान क्या है? मीडिया ने आरोप लगाया कि ईशा सिर्फ अविनाश की वजह से यहां तक गेम में पहुंच गई हैं। अगर अविनाश नहीं होते तो ईशा का कोई गेम भी नहीं होता। ईशा सिंह पर मीडिया ने एक के बाद एक कई आरोप लगाए।
फेक नरेटिव सेट करने का आरोप
इसके अलावा मीडिया ने ईशा सिंह पर करणवीर और बाकी कंटेस्टेंट्स को लेकर फेक नरेटिव सेट करने का भी आरोप लगाया। ईशा सिंह को लेकर मीडिया ने कहा कि आप करणवीर मेहरा के बारे में रजत दलाल को झूठी-झूठी बातें बोल रही हैं, आप पर्सनल अटैक कर रही हैं उनके तलाक को लेकर। उन्हें दो बार का डिवोर्सी कह रही हैं। ये सारी बातें कैमरे पर बहुत ज्यादा चीप लगी है, खासकर किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में बोलकर आपने बिल्कुल भी सही नहीं किया है।
खुद की कोई पर्सनालिटी नहीं
ईशा सिंह पर खुद की कोई पर्सनालिटी ना होने का भी आरोप लगाया गया। ईशा सिंह को लेकर मीडिया ने कहा कि वो दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाती हैं। उनका ना तो खुद का कोई स्टैंड है। वो अविनाश और विवियन के कहने पर गेम में आगे बढ़ रही हैं।
विवियन संग दोस्ती पर भी उठे सवाल
इसके अलावा मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईशा सिंह की विवियन के साथ दोस्ती पर सवाल उठाया गया। जिस तरह से विवियन के लिए टास्क खेलते हुए ईशा फ्रीज हो गई थीं और विवियन को हरा दिया था, उसे लेकर भी उनपर वार किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले दिखा Avinash का दोगलापन, एक्सपोज हुआ लाडला
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines