Eisha Singh In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ दिन दूर है। 19 जनवरी को शो का विनर मिल जाएगा। ऐसे में मेकर्स शो को मजेदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिनाले से पहले टॉप 7 कंटेस्टेंट्स के साथ मीडिया राउंड चल रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि मीडिया ने अपने सवालों के तीर ईशा सिंह पर छोड़े। करणवीर मेहरा का चरित्र हनन करना हो या फिर चुम दरांग के पीरियड्स पर कमेंट करना हो। ईशा सिंह का दोगलापन फैंस के सामने लाने में मीडिया ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मीडिया ने ईशा को यह तक कह दिया कि वह औरत ही औरत की दुश्मन वाले टैग को बढ़ावा दे रही हैं। आइए जानते हैं कैसे?
टिकट टू फिनाले टास्क का मुद्दा
बिग बॉस 18 के पिछले हफ्ते में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ था। यह टास्क विवियन डीसेना और चुम दरांग के बीच में हुआ था। टास्क के दौरान विवियन और चुम को स्ट्रेचर पकड़ना था और उसमें रखीं एक-दूसरे की ईंटों को गिराना था। फिजिकल स्ट्रेंथ वाले इस टास्क के दौरान विवियन ने कई बार स्ट्रेचर को ताकत से खींचा जिससे चुम गिर गईं और उन्हें चोट भी लगी थी।
टास्क के दौरान करणवीर मेहरा कई बार कहते दिखे थे कि चुम डाउन हैं। उनके पीरियड्स चल रहे हैं लेकिन ईशा सिंह लगातार विवियन को सिर्फ गेम पर फोकस करने के लिए कहती दिखीं। जब विवियन, चुम से सॉरी बोलने गए और उन्होंने टिकट टू फिनाले लेने से मना कर दिया था, उस वक्त भी ईशा ने चुम के पीरियड पर कमेंट किया था। उनका कहना था कि वह भी लड़की हैं। इसलिए उन्हें पता है कि चुम वीमेन कार्ड खेल रही हैं।
यह भी पढ़ें: Chum Darang की ये खूबियां दिलाएंगी टॉप 5 में एंट्री! शिल्पा-ईशा को मिलेगा टफ कॉम्पिटिशन
मीडिया ने ईशा पर उठाए सवाल
मीडिया राउंड के दौरान ईशा सिंह के इस कमेंट पर रिपोर्टर ने सवाल उठाया। रिपोर्टर ने ईशा से कहा कि वह टीवी पर काफी मॉर्डन दिखती हैं लेकिन असलियत में उनकी सोच काफी पुरानी है। एक लड़की होकर उन्होंने दूसरी लड़की के पीरियड पर व्यंगात्मक कमेंट किया है। रिपोर्टर ईशा से कहती है कि उनकी ये हरकत उस टैग को स्ट्राॅन्ग बना रही है, जिसमें कहा जाता है कि एक औरत ही दूसरी औरत की दुश्मन होती है।
ईशा ने क्या दी सफाई?
मीडिया के इस सवाल पर ईशा कहती हैं कि उन्होंने मजाक नहीं बनाया था। वह भी एक लड़की हैं और उन्हें पीरियड्स में काम करना पड़ा है। वह सिर्फ फिनाले टास्क को लड़का और लड़की वाले टैग से नहीं जोड़ना चाहती थीं।
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
36 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
44 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
10 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines