Bigg Boss 18 Eisha Singh: ‘बिग बॉस 18‘ (Bigg Boss 18) का फिनाले करीब आ गया है। वहीं घर में कंटेस्टेंट तेजी से फिनाले की ओर बढ़ रहे हैं। अब सारा अरफिन खान (Sara Arfeen Khan) के बेघर होने के बाद से शो को टॉप 10 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। आज के शो में एक बार फिर से नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, जिसमें ईशा सिंह (Eisha Singh) एक बार फिर से नॉमिनेट होने वाली हैं, ये लगातार 3 बार होने जा रहा है जो वो इविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हो रही हैं। आइए जानते हैं वो 5 गलतियां जिसकी वजह से ईशा सिंह पर लगातार लटक रही है बेघर होने की तलवार।
1. खुद का दिमाग इस्तेमाल न करना
आपने देखा होगा कि हालिया एपिसोड में कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा वाला मुद्दा हुआ। इसमें ईशा जो अविनाश को अपना दोस्त कहती हैं ने एक बार भी अपने दोस्त पर भरोसा नहीं किया। वो कशिश और सारा की बातों में आकर अविनाश के अगेंस्ट हो गई थीं, और दोस्ती तक खत्म करने की बात कह दी थी। उन्होंने न तो खुद का दिमाग इस्तेमाल किया और न ही दोस्त पर भरोसा किया।
2. खुद के मुद्दे ही न होना
ईशा सिंह घर में पहले ही दिन से दूसरों के पैर पर पैर रखकर चलने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं। उनके खुद के न तो मुद्दे होते हैं और न ही ओपिनियन होते हैं। अविनाश जो कह दे वो उसी में हां बोल देती हैं, वहीं विवियन की बातों में भी आ जाती हैं। उनका खुद का कोई स्टैंड ही नहीं होता। ऐसे में उनके घर से बेघर होने के पीछे भी ये एक वजह है।
यह भी पढ़ें:Hina Khan के बाद मशहूर एक्ट्रेस को डाइग्नोस हुई जानलेवा बीमारी, प्रेगनेंसी के दौरान झेला दर्द
3. चुगली बाजी करना
ईशा सिंह खेल से ज्यादा चुगली बाजी में ध्यान देती हैं। अपने ही गैंग वालों के साथ घर के अन्य कंटेस्टेंट की बुराई करती रहती हैं। उनका काम में कोई ध्यान नहीं होता न तो वो किचन में कुछ काम करती नजर आती हैं और न ही घर के अन्य कामों में सपोर्ट करती हैं। अब वो घर में किसी काम की ही नहीं हैं तो बेघर होना तय है।
4. बायस्ड होना
ईशा ने घर में ये तो साफ ही बोला हुआ है कि वो अपने दोस्तों के साथ बायस्ड हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में टाइम गॉड की पावर पाने के बाद ऐसा किया भी। अविनाश हो या फिर विवियन दोनों के लिए हमेशा बायस्ड रहीं।
5. रजत के साथ फेक रिश्ता
एक तरफ ईशा सिंह रजत दलाल को अपना भाई बोलती हैं, लेकिन दूसरी तरफ घर में उन्हीं के विरुद्ध षड़यंत्र भी रचती हैं। हालांकि रजत भी कुछ कम नहीं हैं, और बहन बोल ईशा की बुराई भी करते हैं। ऐसे में ईशा का घर में फेक रिश्ता बनाना भी उनके इविक्शन का कारण हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 नॉमिनेशन में तगड़ा ट्विस्ट! जानें किसने किसे किया सेव, किसे नॉमिनेट?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines