Bigg Boss 18 Top 5 Prediction: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हाल ही में घर में टिकट टू फिनाले का टास्क हुआ जिसमें चुम दरांग और विवियन डीसेना ने हिस्सा लिया। इस टास्क में विवियन ने जीत दर्ज की और फिनाले में प्रवेश करने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए, हालांकि विवियन ने इस पावर को वापस करते हुए बिग बॉस से अपना फैसला बदलने के लिए कहा।
विवियन के फैसले से टूटा ईशा का दिल
बिग बॉस 18 के टॉप 5 के समीकरण अब बदल गए हैं। विवियन के एक फैसले से अब काफी कुछ बदलता हुआ नजर आएगा। दरअसल विवियन ने टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के बाद अपनी पावर को वापस कर दिया क्योंकि उन्हें लग रहा था कि चुम दरांग के साथ उन्होंने काफी गलत कर दिया है। इसी बीच चुम दरांग भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थी और उन्होंने भी विवियन की दी हुई पावर को ऐसे ही एक्सेप्ट नहीं किया। हालांकि विवियन से जब बिग बॉस उनका फैसला पूछ रहे थे कि क्या वो सच में अपना टिकट टू फिनाले चुम को देना चाहते हैं तो ईशा सिंह ने उन्हें काफी मना किया।
विवियन के फैसले से टूटा ईशा का दिल
विवियन के इस फैसले के बाद ईशा सिंह को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। विवियन के एक फैसले ने ईशा का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया। लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर क्यों ईशा सिंह को विवियन के फैसले से इतना फर्क पड़ा। दरअसल विवियन डीसेना की तो टॉप 5 में जगह पहले से ही पक्की है लेकिन ईशा सिंह को अभी वहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अब चुम दरांग अगर सीधा टॉप 5 में पहुंच जातीं तो ईशा सिंह के चांस वहां तक पहुंचने के लिए काफी कम हो जाते। ऐसे में अपने हाथ से टॉप 5 की जगह दूर होते देख ईशा सिंह खुद के आंसू रोक ही नहीं पाईं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
5 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
23 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines