Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के फिनाले को अब सिर्फ 2 हफ्ते बचे हैं। जी हां, आने वाली 19 जनवरी 2024 को ग्रैंड फिनाले होने वाला है जिसमें विनर का नाम अनाउंस हो जाएगा। वहीं इविक्शन की तलवार भी घर के 7 कंटेस्टेंट के सिर पर लटकी हुई है ऐसे में कौन घर से बेघर होने वाला है वो आज यानी वीकेंड का वार में पता चल ही जाएगा। लेकिन बिग बॉस के फैन पेज के अनुसार कशिश कपूर (Kashish Kapoor) इविक्ट हो गई हैं।
हालांकि ईशा सिंह (Eisha Singh) पर भी इविक्शन की तलवार लटकी हुई थी, जो अब सेफ नजर आ रही हैं और ये बिग बॉस का ही ‘खेला’ है जो उन्होंने अपनी लाडली को बचाने के लिए डबल इविक्शन नहीं किया। आइए ये जान लेते हैं कि वो 5 कमियां क्या हैं जो ईशा सिंह को फिनाले से दूर कर सकती हैं।
अविनाश के साथ ही दिखना
ईशा सिंह डे वन से लेकर ही अविनाश मिश्रा के साथ दिखाई दे रही हैं। घर में और बाहर उन्हें कपल का टैग दे दिया गया है। वहीं सलमान खान भी कई बार दोनों को इस बात पर छेड़ चुके हैं। हाल ही में फैमिली वीक में ईशा सिंह की मां ने भी कहा कि तुम सिर्फ अविनाश के साथ ही नजर आती हो, अब सोलो खेलो, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और अभी भी वो अविनाश के साथ ही हैं।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena और Karanveer Mehra में क्या अंतर? जो तय करेंगे Bigg Boss 18 का विनर कौन
विवियन से दूरी
अविनाश मिश्रा की वजह से ईशा सिंह ने विवियन डीसेना से दूरी बना ली है। फैमिली वीक में ईशा सिंह की मां ने बताया था कि तुम अविनाश के साथ ही रहती हो घर में बाकी लोगों के साथ भी बैठा करो। इसके अलावा विवियन की वाइफ नूरन अली ने भी अविनाश का दोगलापन बताया। ऐसे में विवियन ने तो अविनाश से दूरी बना ली, लेकिन ईशा ने डीसेना का साथ न देकर मिश्रा के साथ ही दोस्ती निभाई जो कहीं न कहीं उनकी एक बड़ी गलती है।
कशिश के मुद्दे पर स्टैंड लेना
कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा का मुद्दा तो इस घर में बवाल ही मचा गया। फ्लर्ट करते हुए दोनों कैमरे में कैद हुए, लेकिन उससे पहले ही कशिश ने घर में ऐसा माहौल बना दिया था जिससे लग रहा था कि वो तो दूध की धुली हैं और सारी गलती अविनाश की है, उसके कैरेक्टर पर भी दाग लगाया गया। ऐसे में ईशा ने दोस्ती की दोस्ती पर भरोसा नहीं किया और कशिश का साथ दिया। हालांकि बाद सच जान उसे गलती का एहसास हुआ।
शालीन के साथ नाम जुड़ना
शालीन भनोट के साथ नाम जुड़ने की वजह से भी ईशा सिंह लगातार ट्रोल हो रही हैं। चाहत पांडेय की मां ने भी घर में बताया था कि सलमान खान ने जब शालीन और ईशा के रिश्ते के बारे में बात की तो चाहत की मां ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोनों के मीम्स वायरल हो रहे थे। इसमें साफ दिखाई दे रहा था कि ईशा ने अपने आपको दिखाने के लिए शालीन का इस्तेमाल किया है।
अरफीन-चाहत वाला एंगल
चाहत की मां ने ईशा सिंह और एलिस कौशिक की उस बात का भी मुद्दा बनाया जिसमें दोनों ने चाहत और अरफीन के रिश्ते पर उंगली उठाते हुए कहा था कि देखो लव ट्रायएंगल चल रहा है। चाहत की मां ने कहा कि ईशा की वजह से अरफीन और चाहत का कैरेक्टर पर सवाल उठे थे।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal की पत्नी Dhanashree कौन? जानें दोनों की उम्र और कमाई में कितना फासला
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines