हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में इस हफ्ते हो सकता है डबल Eviction! लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड से मिला हिंट

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते दो लोग बेघर हो सकते हैं। हाल ही में आए वोटिंग ट्रेंड में करणवीर सेफ हो गए हैं, लेकिन अभी भी कोई है, जिस पर खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं कि करंट वोटिंग ट्रेंड क्या कहते हैं?

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब चर्चा में है और दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। फैंस को भी शो में हो रहे टास्क खूब पसंद आ रहे हैं। इस वक्त शो में हर कोई बेहद दिमाग से गेम को खेल रहा है। घर में मौजूद हर एक कंटेस्टेंट को पता है कि उसे कब क्या दांव खेलना है। ऐसे में जाहिर है कि कोई चाल चलेगा, तो कोई अपना असली रंग दिखाएगा। ऐसे में अब शो की लेटेस्ट और करंट वोटिंग ट्रेंड क्या कहता है? आइए देखते हैं…

करंट वोटिंग ट्रेंड

दरअसल, अब जो वोटिंग ट्रेंड सामने आया है, उसमें पूरा गेम ही पलटा नजर आ रहा है और इसके साथ ही अगर ये वोटिंग ट्रेंड सही साबित होते हैं, तो इस बार घर से एक नहीं बल्कि दो लोग बेघर हो सकते हैं। करंट वोटिंग ट्रेंड की मानें बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स पेज Biggboss Khabri ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

किस पर मंडरा रहा खतरा?

इस पोस्ट में पहले नंबर पर करणवीर मेहरा, दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना, तीसरे नंबर पर दिग्विजय राठी, चौथे नंबर पर चाहत पांडे, पांचवें नंबर तजिंदर बग्गा और छठवें नंबर पर एडिन रोज हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि करण लीड पर हैं और विवियन और दिग्विजय के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। साथ ही बग्गा और एडिन डेंजर में हैं।

विज्ञापन

कौन होगा बेघर?

अगर ये वोटिंग ट्रेंड सही साबित होते हैं, तो इस बार एडिन या बग्गा या फिर दोनों ही घर से बेघर हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। अब ये तो वीकेंड पर ही पता लगेगा। ऐसा होना इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि कुछ टाइम से शो से कोई बेघर नहीं हुआ है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस हफ्ते शो से कौन बाहर जाता है और कौन शो में ही रहता है।

करणवीर हुए सेफ

बता दें कि चुम के सपोर्ट से करणवीर नॉमिनेशन से बच जाते हैं। ऐसे में अब नॉमिनेशन के लिए विवियन डीसेना, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा और एडिन रोज हैं। इन सबमें सबसे ज्यादा खतरा एडिन पर है। देखने वाली बात होगी कि इस हफ्ते शो में क्या होगा या फिर पूरा गेम पलट जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut को कोर्ट के सख्त आदेश, फिर भी नहीं हुईं पेश, अब सांसद कब होंगी हाजिर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola