हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18 से निकलते ही 'वायरल भाभी' के ठुमके हुए वायरल, Hema Sharma के डांस वीडियो का तहलका

Hema Sharma Dance Video Viral: ‘बिग बॉस 18’ से बाहर आ चुकीं हेमा शर्मा का एक वीडियो इन दिनो खूब बवाल मचा रहा है। हेमा के डांस वीडियो ने खूब तारीफ लूट ली है।

विज्ञापन
हेमा शर्मा

Hema Sharma Dance Video Viral: ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरने वालीं हेमा शर्मा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जबरदस्त तरीके से डांस करते हुए नजर आ रही है। हेमा पिछले दिनों काफी चर्चाओं में रही थीं, बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही हेमा ने अपने एक्स पति के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं उन्होंने सलमान खान की टीम पर भी कुछ आरोप लगाए थे। अब ‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर हेमा शर्मा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

हेमा शर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल

इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पर हेमा शर्मा का वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें वो ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। हेमा शर्मा के इस वीडियो पर फैंस के मजेदार रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें हेमा ने पैपराजी के साथ भी डांस किया और अपने जबरदस्त अंदाज में एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हेमा ने सलमान की टीम पर लगाए थे आरोप

हेमा शर्मा तब सुर्खियों में आईं थीं जब उन्होंने सलमान खान की सिक्योरिटी टीम पर बदतमीजी और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे। साल 2023 में हेमा ने दावा किया था कि सलमान की सिक्योरिटी टीम ने उनके साथ मारपीट की, उनके साथ गाली-गलौज की और बेइज्जती करके सेट से बाहर निकाल दिया। उन्होंने ये भी कहा था कि सलमान की टीम ने उनके साथ कुत्ते जैसा व्यवहार किया था। हालांकि जब हेमा बिग बॉस के घर में गईं तो मंच पर सलमान खान के साथ उनकी वैसी कोई बात नहीं हुई।

विज्ञापन

कौन हैं हेमा शर्मा?

हेमा शर्मा एक जानी-मानी एक्ट्रेस, सोशल एक्टिविस्ट और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं। वो अपनी मस्त और एंटरटेनिंग डांस रील्स और वीडियोज के लिए ‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर हैं। हेमा ने बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों जैसे ‘दबंग 3’, ‘यमला पागल दीवाना फिर से’ और ‘वन डे: जस्टिस डिलिवर्ड’ में अभिनय किया है। सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ में उन्होंने एक रिपोर्टर का किरदार निभाया था। इसके अलावा, हेमा ने टीवी शोज में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है, जिनमें ‘कहां हम कहां तुम’, ‘सम्राट अशोक’ और ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ जैसे शोज शामिल हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola