टीवी का चर्चित और मनोरंजक शो ‘बिग बॉस 18’ दर्शकों को खूब भाया। इस सीजन में जहां नए रिश्ते बनते दिखे, वहीं गेम की चालों ने भी सबका ध्यान खींचा। शो के दौरान करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच दोस्ती के बावजूद दूरी देखी गई, तो वहीं चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती गहराई थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इनकी दोस्ती में भी दरार आ चुकी है। ‘बिग बॉस 18’ के दौरान चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन के बीच एक मजबूत बॉन्ड देखने को मिला था। लेकिन शो के खत्म होने के करीब चार महीने बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं।
चुम दरांग ने श्रुतिका अर्जुन को किया अनफॉलो
चौंकाने वाली बात ये है कि हाल ही में चुम दरांग ने श्रुतिका अर्जुन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि श्रुतिका अब भी चुम को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रही हैं। इस कदम के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुम ने शायद दोस्ती खत्म करने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इस मुद्दे पर न ही चुम दरांग और न ही श्रुतिका अर्जुन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है।
क्या खत्म हो गई दोस्ती?
गौरतलब है कि चुम दरांग की करीबी अब ‘बिग बॉस 18’ के करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के साथ और ज्यादा बढ़ गई है। इन तीनों को अक्सर साथ देखा जाता है। दूसरी तरफ, शो के बाद से ही चुम और श्रुतिका एकसाथ नजर नहीं आए हैं। वहीं, श्रुतिका अर्जुन को मुस्कान बामने, एलिस कौशिक और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा जैसे अन्य पूर्व कंटेस्टेंट्स के साथ देखा गया है। इतना ही नहीं, चुम दरांग ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को भी इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।
ये भी पढ़ें- संदीप वांगा-दीपिका के विवाद पर अजय देवगन ने दिया रिएक्शन, एक्टर ने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
17 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
19 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
20 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines