Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के फिनाले में टॉप 7 में शामिल चुम दरांग (Chum Darang) का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंजाबी बोलती दिखी हैं। इस वीडियो में चुम ने कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) भी चौंक गई हैं। चुम करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और शिल्पा से बातें कर रही हैं और इस वीडियो में रिवील हुआ है कि इन दोनों का लव एंगल कहां से शुरू हुआ? इसके अलावा चुम को कौन हॉट लगता है उन्होंने वो भी बताया है। हैरानी तो इस बात की है कि उन्होंने करण को हॉट नहीं कहा।
कहां से शुरू हुई करण और चुम की लव स्टोरी?
वीडियो में चुम और करण एक ही सोफे पर लेटे हुए हैं और करण झपकी ले रहे हैं। इस दौरान चुम फन मूड में हैं और वो काफी कुछ कह रही हैं। ये तीनों बात कर रहे हैं कि जब शुरुआत में करण और चुम का नाम जुड़ना शुरू हुआ था तो चुम को कितनी प्रॉब्लम होती थी और उनका क्या रिएक्शन आता था। इसके बाद शिल्पा रिवील करती हैं कि इन सबकी शुरुआत कहां से हुई? जब चुम ने शिल्पा पर आरोप लगाया कि ये सब शिल्पा की वजह से शुरू हुआ है, तो शिल्पा ने सफाई देते हुए श्रुतिका का नाम लिया।
चुम निकलीं असली गेमर?
शिल्पा ने कहा श्रुतिका ने स्टार्ट किया था। उन्होंने डाइनिंग टेबल पर कहा था कि मैं चुम के लिए एक लड़का जानती हूं, लेकिन वो उससे 13 साल बड़ा है। शिल्पा ने कहा कि वो भी उस वक्त यही सोच रही थीं। चुम ने शिल्पा को कहा कि आप लोग नैरेटिव सेट कर रहे थे और करण फस गया और वो नहीं फंसी। चुम ने अपने मुंह से कहा कि वो असली गेमर हैं। इसके बाद अगले क्लिप में चुम-करण के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। टपोरी के बाद अब चुम का एक नया टैलेंट सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Kashish या Eisha किसका गुनाह बड़ा? मीडिया के इल्जाम से Bigg Boss का दोगलापन रिवील
चुम को कौन लगा हॉट?
टपोरी के अलावा चुम को पंजाबी बोलनी भी आती है और वो पंजाबी में कहती हैं, करण जी, करण जी… मैं तेनु एक बात दसेयां, करण जी? आप कल्लो, कल्लो बात कल्लो.. करण जी तुसी ना सोया, करण जी मैं बहुत बोर होयां सी।’ इस पर शिल्पा पूछती हैं, तुम पंजाबी जानती हो? तो चुम चेहरा हिलाकर इंकार में जवाब देती हैं। वो कहती हैं, ‘लेकिन हमको इतना पंजाबी पसंद है शिल्पा जी… मुझे ये बहुत हॉट लगती है।’ यानी चुम ने पंजाबी भाषा को हॉट बताया है। कुल मिलाकर चुम दरांग, करण वीर मेहरा और शिल्पा की ये कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इससे पहले भी चुम दरांग का टपोरी भाषा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसका जिक्र सलमान खान ने वीकेंड के वार ऐपिसोड में भी किया था।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
39 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
58 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines