Bigg Boss 18 Rajat Dalal: बिग बॉस 18 अपने फिनाले के बेहद करीब है। इसी के साथ शो काफी दिलचस्प होता जा रहा है। वीकेंड का वार में कशिश कपूर एलिमिनेट हो गईं। उनके एविक्शन के बाद घर में सिर्फ 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो 14वें हफ्ते में बिग बॉस 18 से एविक्ट होने के लिए चाहत पांडे, रजत दलाल और श्रुतिका नॉमिनेट हुई हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते घर में डबल एविक्शन हो सकता है। खैर यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन चाहते पांडे का एविक्शन इस हफ्ते हो सकता है जिसकी वजह रजत दलाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…
रजत दलाल कैसे बनेंगे वजह?
सोशल मीडिया पर एक क्लिप सामने आया है, जिसमें विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा इस बारे में रजत दलाल से बात कर रहे हैं। विवियन कहते हैं, ‘भाई तू जिस से बात करता है, वो चला जाता है। सारा को अपने साथ रखा वो निकल ली। यामिनी, एडिन और कशिश भी निकल ली। तुम बोझ उठाकर हल्का कर रहे हो क्या? बोझ उठाते हो और मुख्य द्वार के बाहर ले जाकर रख देते हो। अब चाहत पांडे को भेजने का मूड है क्या?’
विवियन और अविनाश की बात का जवाब देते हुए रजत दलाल कहते हैं, ‘तुमको पता है कि मेरी कोई मालिश करने के लिए तैयार नहीं है। जो करता है, चला जाता है।’ इसके बाद विवियन कहते हैं, ‘मतलब तुम्हें दर्द देने वाला रह जाता है और दर्द दूर करने वाला चला जाता है।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होते ही Kashish के 5 बड़े खुलासे, फिनाले से पहले विनर रिवील
चुम की मां ने कहा था पनौती
बिग बॉस 18 फैमिली वीक में चुम दरांग की मां जब आई थीं, जब उन्होंने रजत दलाल से कहा था कि वह उनकी बेटी से दूर रहे। उन्होंने रजत को तर्क दिया था कि शो के दौरान उनकी दोस्ती जिसके साथ हुई है, वह शो से बाहर हो गया है। एक तरह से देखा जाए तो यह सच भी है क्योंकि रजत दलाल ने एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और सारा खान के साथ दोस्ती रखी। तीनों ही घर से बेघर हो गए।
अब तक ये लोग हुए बेघर
रजत दलाल के ग्रुप में सिर्फ एडिन, यामिनी और सारा ही नहीं थीं, बल्कि कशिश कपूर भी शामिल थीं। फिनाले से ठीक दो हफ्ते पहले कशिश कपूर भी एलिमिनेट हाे गई हैं। माना जा रहा है कि अब चाहत पांडे की बारी है। वैसे तो रजत और चाहत के बीच काफी खट्टा-मीठा रिश्ता देखने को मिला है लेकिन फैंस का कहना है कि अगर चाहत ने रजत से दोस्ती रखी तो अगला नंबर उनका ही होगा।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
18 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
42 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
18 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
23 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines