Bigg Boss 18 finale surprise: बिग बॉस 18 के फिनाले में फिर से चाहत पांडे की एंट्री होगी। ये एंट्री केवल गेस्ट सीट पर बैठने के लिए नहीं, विवियन डीसेना के साथ एक सरप्राइज भी देंगी। दरअसल, फिनाले में होने वाले डांस परफॉर्मेंस की डिटेल सामने आ गई है। हालांकि न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता, लेकिन बिग बॉस की अंदर की खबरें देने वाले एक्स अकाउंट Lady Khabri पर दी गई है। इसके मुताबिक विवियन डिसेना और करणवीर मेहरा की फेस ऑफ परफॉर्मेंस होगी।
चाहत और विवियन करेंगे सरप्राइज
विवियन डीसेना और चाहत पांडे की डांस सरप्राइज भी देखने लायक होगी। उसके बाद अविनाश मिश्र और ईशा सिंह का रोमांटिक डांस होगा। उसके बाद रजत दलाल, विवियन, करणवीर और अविनाश की कंबाइन डांस परफॉर्मेंस होगी। करणवीर और चुम दरांग की रोमांटिक केमिस्ट्री भी डांस से देखने को मिलेगी। अंत में शिल्पा के साथ करणवीर और विवियन डीसेना की स्पेशल परफॉर्मेंस होगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale: ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड से विवियन को झटका, बॉटम में ये 2 कंटेस्टेंट
जर्नी वाले एपिसोड में करणवीर हुए इमोशनल
बिग बॉस के घर में फिनाले वीक से पहले सभी कंटेस्टेंट की बिग बॉस के की जर्नी दिखाई गई। करणवीर मेहरा की जर्नी ने सभी का दिल छू लिया और वो खुद भी इस दौरान इमोशनल हो गए। चाहे शिल्पा से रिश्ता हो या फिर चुम के लिए प्यार वो साफ नजर आया। हालांकि कहीं-कहीं करण का एग्रेसिव फेस भी दिखा, लेकिन वो करण के उस फेस के आगे छिप गया जिसमें उन्होंने अपनी क्यूटनेस से सभी के दिलों में जगह बनाई।
कौन है वोटिंग ट्रेंड में आगे
अब ये भी जान लेते हैं कि वोटिंग ट्रेंड में हाल में कौन आगे चल रहा है। दरअसल रजत दलाल नंबर वन पर हैं, विवियन नंबर 2 पर, करणवीर मेहरा नंबर 3 पर चुम दरांग नंबर 4 पर, अविनाश मिश्रा नंबर 5 पर और लास्ट में है ईशा सिंह।
ऐसे में लग रहा है कि ईशा ही अबकी बार घर से विदा लेने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शिल्पा के बाद ये कंटेस्टेंट होगा OUT, ताजा प्रीडिक्शन में नाम गायब
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
15 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
18 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
18 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
19 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
20 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
21 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines