Chahat Pandey In Bigg Boss 18: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ के शुरू होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। ऐसे में घर के अंदर कंटेस्टेंट्स बनकर आ रहे सेलिब्रिटीज पर अपडेट्स आने शुरू हो गए हैं। कुछ सेलेब्स के प्रोमो भी जारी किए जा रहे हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। बीते दिनों शिल्पा शिरोडकर और शहजादा धामी के बाद एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया जिसमें एक कंटेस्टेंट कहती है, ‘छोड़कर अपना मायका, आ रही हूं पिया के घर। बिग बॉस जी आपका इंतजार रहेगा।’
इस प्रोमो में कंटेस्टेंट का चेहरा रिवील तो नहीं किया गया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये चेहरा कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे का है, जो अब ‘बिग बॉस 18’ की जर्नी का हिस्सा बनने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन है ये हसीना…
कौन है टीवी की बहू चाहत पांडे?
चाहत पांडे टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साल 2016 में ‘पवित्र बंधन’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद चाहत पांडे ‘द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण -सर्वकला संपन्न’, ‘नागिन 2’, ‘हमारी बहू सिल्क’, ‘नथ जेवर या जंजीर’ और ‘तेनाली राम’ जैसे कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को स्टार प्लस के फेमस शो ‘राधा कृष्ण’ में राधा के किरदार के लिए चुना गया था। हालांकि किसी वजह से चाहत इस शो का हिस्सा नहीं बन पाईं जिसके बाद उनकी जगह मल्लिका सिंह ने ले ली।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनीं TV की नागिन? एक एपिसोड की फीस उड़ा देगी होश!
जेल की हवा खा चुकीं चाहत पांडे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाहत पांडे का विवादों से गहरा नाता रहा है। साल 2020 में एक्ट्रेस पर अपने मामा के घर पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा था, साथ ही मारपीट करने की बात भी सामने आई थी।
इन आरोपों के चलते पुलिस चाहत पांडे को गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि एक्ट्रेस पहले ही घर से फरार हो गई थीं। बाद में पुलिस ने चाहत पांडे को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद एक्ट्रेस को जेल भेज दिया गया।
प्रोमो देखते ही फैंस ने लगाए कयास
बता दें कि मेकर्स ने ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो जारी किया है, जिसमें चाहत पांडे सफेद गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हाथ में बिग बॉस की आंख की मेहंदी रचा रखी है। हालांकि प्रोमो में एक्ट्रेस फूलों से रंगोली बनाती हुईं और बिग बॉस की आंख की आरती करती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही प्रोमो आया तुरंत ही फैंस ने पहचान लिया कि ये कोई और नहीं बल्कि चाहते पांडे हैं।
इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन दिया, ‘कौन आ रहा है बिग बॉस के घर में लेकर अपनी दीवानी अदांए।’ बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर, रविवार की रात 9 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines