हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Boss Meter में बड़ा उलटफेर, बिग बॉस 18 फिनाले से एक दिन पहले कौन बना जनता की पसंद?

Bigg Boss 18 Boss Meter: बिग बॉस 18 का फिनाले अब अंतिम चरण में आ गया है। अपने पसंदीदा को विनर बनाने के लिए फैंस वोट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिनाले से एक दिन पहले जनता का लाडला कौन बना है?

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Boss Meter. File Photo

Bigg Boss 18 Boss Meter: बिग बॉस 18 में एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस बार सवाल टॉप 6 से नहीं बल्कि उनके सपोर्टर्स से पूछे गए। रजत दलाल के लिए एल्विश यादव आए और डंके की चोट पर बोले कि वह रजत को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन जनता का लाडला कोई और बन चुका है क्योंकि बॉस मीटर में फिनाले से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जनता ने फिनाले वीक का बॉस विवियन डीसेना को बनाया है।

बिग बॉस 18 के टॉप 6

बिग बॉस 18 में रजत दलाल, करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह ये टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें से ट्रॉफी का हकदार कोई एक ही होगा। फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए वोट कर ही है। लाइव फीड अपडेट्स के पोस्ट के मुताबिक बॉस मीटर में विवियन डीसेना फिलहाल टॉप पर हैं। इसके बाद रजत दलाल का नाम है।

पोस्ट के मुताबिक हैशटैग विवियन इज द बॉस को 289.6 बार टैग किया गया है, जबकि हैशटैग रजत इज द बॉस को 244.6 हजार बार टैग किया गया है। हालांकि अन्य चार कंटेस्टेंट्स पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। बता दें कि इससे पहले बिग बॉस 18 के बॉस मीटर में लगातार रजत दलाल पहले नंबर पर आ रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Elvish आर्मी Rajat Dalal के लिए बनेगी ‘संजीवनी’? बिग बॉस 18 में राव साहब ने हिलाया सिस्टम

घर में फिर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इसमें टॉप 6 को सपोर्ट करने के लिए घर में उनके दोस्त और कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स आए हैं। विवियन डीसेना को सपोर्ट करने के लिए विक्की जैन, करणवीर मेहरा के लिए शिल्पा शिंदे और बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, रजत दलाल के लिए एल्विश याद आए हैं। इस दौरान फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें उन्होंने कंटेस्टेंट्स को डिफेंड किया।

विज्ञापन

यहां देखें ट्वीट

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, रविवार को होगा। फिलहाल घर में 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें से एक एलिमिनेशन होना तय है। इसके बाद ही शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल पाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी किसके हाथ में जाती है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola