Bigg Boss 18 Biased: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का आगाज 6 अक्टूबर 2024 को हुआ था, और अब ये अपने फिनाले के नजदीक आ गया है। जब शो शुरू हुआ तो बिग बॉस ने विवियन डीसेना और एलिस कौशिक को घर का लाडला बताया और उन्हें टॉप 2 में आने वाला कंटेस्टेंट भी बताया। लेकिन आपने देखा कि ऐसा कुछ हुआ नहीं क्योंकि एलिस कौशिक को तो शुरुआत में ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, हालांकि अभी विवियन घर में हैं वो भी अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से वरना बिग बॉस ने तो अपनी पूरी कोशिश कर ली उन्हें भी बाहर करने की।
अब न तो विवियन और न ही करणवीर बिग बॉस के लाडले हैं, बल्कि ये टैग तो किसी और को ही मिल गया है। आइए जान लेते हैं कि कौन पुराने कंटेस्टेंट का पत्ता काट बन गया नया लाडला…
कौन है बिग बॉस का नया लाडला
विवियन डीसेना के बारे में तो आप जानते ही हैं, कि उन्हें बिग बॉस का लाडला कहकर इंट्रोड्यूज किया गया था। लेकिन अब ये पावर उनके हाथों से निकल गई है और अविनाश मिश्रा के हाथों में आ गई है। जी हां, बिग बॉस के बायस्डनेस से तो यही लग रहा है कि वो ही अब बिग बॉस का लाडला बन गया है। आइए आपको भी उसके सबूत दे देते हैं।
1. अविनाश के इर्द-गिर्द रहा वीकेंड का वार
बीता वीकेंड का वार तो आपने देखा ही होगा जिसमें अगर कोई लाइमलाइट में था तो वो था अविनाश मिश्रा। वहीं ट्रोल होने की बारी थी सो कॉल्ड बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना की। सलमान खान से लेकर बिग बॉस की पूर्व विनर काम्या पंजाबी तक ने सिर्फ विवियन को ही अपना टारगेट बताया और अविनाश के गेम को क्लियर बताया।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena और Karanveer Mehra में क्या अंतर? जो तय करेंगे Bigg Boss 18 का विनर कौन
2. चाहत के बॉयफ्रेंड का जिक्र
अविनाश मिश्रा और चाहत पांडेय की घर में कभी भी नहीं बनती है। पहले दिन से लेकर आज तक दोनों के विवाद ही सामने आए हैं। अविनाश ने एक बार नहीं बल्कि कई बार चाहत के करेक्टर पर उंगली उठाई है। वहीं वीकेंड का वार में भी ऐसा ही हुआ और सलमान खान ने अविनाश को सेफ करते हुए और उन्हें सही साबित करने के लिए चाहत के बॉयफ्रेंड वाली बात उठाई जो बहुत गलत थी।
3. अविनाश ईशा को फुटेज देना
अगर आपने कभी लाइव फीड देखा हो या फिर शो में भी कई बार आपने नोट किया होगा कि जहां ईशा-अविनाश बैठते हैं वहां पर कैमरे का फोकस बहुत देर तक रहता है। अब ये लाडलापन नहीं तो क्या है। तभी तो कह रहे हैं कि अविनाश अब लाडला बन गया है।
4. विवियन को किया इग्नोर
बिग बॉस ने बेशक नाम के लिए विवियन को घर का लाडला बताया, लेकिन ऐसा कहीं भी दिखाई नहीं देता है। अक्सर बिग बॉस के द्वारा विवियन डीसेना को इग्नोर किया जाता है।
5. कशिश वाला मुद्दा
ऐसा पहली बार नहीं था कि बिग बॉस 18 के घर में किसी के कैरेक्टर पर उंगली उठाई गई हो। कशिश कपूर और अविनाश वाले मुद्दे से पहले खुद अविनाश ने चाहत के चरित्र पर उंगली उठाई थी और उसके लिए नेशनल टीवी पर बुरा भला कहा था। लेकिन जब अविनाश के कैरेक्टर पर सवाल उठा तो अदालत ही लग गई, ये कहां का इंसाफ है? अब ये सारी बातें तो इसी ओर इशारा करती हैं कि बिग बॉस ने अपना लाडला विवियन से बदल अविनाश को बना लिया है।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey के इस मास्टरमूव से टॉप 5 में जगह फिक्स, Vivian Dsena से निकलवाई इनसाइड बातें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines