Bigg Boss 18 Biased Decisions: बिग बॉस 18 में हाल ही में वीकेंड का वार पर सलमान खान चाहत पांडे की लव लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा करेंगे। सलमान सभी कंटेस्टेंट्स को दिखाएंगे कि चाहत की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उस तस्वीर में चाहत के लिए किसी शख्स का भेजा हुआ गिफ्ट भी नजर आ रहा है। बस यही फैसला अब मेकर्स को काफी भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर अब मेकर्स को इसी बात के लिए काफी बैश किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
चाहत पांडे की मां का दावा
दरअसल चाहत पांडे की मां ने फैमिली वीक के दौरान ये दावा किया था कि उनकी बेटी का आजतक कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने तो यहां तक दावा किया था कि उनकी बेटी के लिए अगर वो कोई अंधा लड़का भी लेकर आ जाएं तो वो उससे भी बिना कोई सवाल किए शादी कर लेगी।
चाहत की मां की इसी दावे को लेकर अब वीकेंड का वार पर बात की गई। इतना ही नहीं मां-बेटी के इस दावे को पूरी तरह से झुठलाने की भी कोशिश की गई। सलमान खान ने चाहत की एक बाहर की तस्वीर दिखाई जिसमें उनके लिए किसी शख्स ने खास गिफ्ट भेजा है। बस इसी को लेकर अब बवाल शुरू हो गया है।
ट्रोलर्स के निशाने पर आए बिग बॉस
मेकर्स की तरफ से चाहत को जबरदस्ती उनकी लव लाइफ को लेकर टारगेट किया जा रहा है। खासकर उनकी बाहर की निजी जिंदगी को लेकर। बिग बॉस के घर में बाहर की कोई भी बात करना खुद बिग बॉस के ही रूल्स के खिलाफ है और यहां खुद मेकर्स ने ही चाहत की बाहरी जिंदगी का मजाक बना दिया। बस इसी को लेकर अब लोग बेहद गुस्से में हैं। लगातार बिग बॉस के मेकर्स को बैश किया जा रहा है उनके इस फैसले को लेकर।
बायस्ड फैसलों की दिलाई याद
चाहत पांडे को जब मेकर्स ने बाहर की तस्वीर दिखाकर टारगेट किया तो लोगों ने बिग बॉस के मेकर्स को उनके बायस्ड फैसलों की याद दिला दी। शो में श्रुतिका अर्जुन के टाइम गॉड बनने के दौरान टास्क करने का वीडियो करणवीर, चुम को दिखाया गया लेकिन ईशा सिंह ने जब करणवीर के कैरेक्टर को लेकर कुछ बोला तो उसे नजरअंदाज ही कर दिया गया। इसके अलावा आजतक ईशा सिंह और अविनाश का कोई भी क्लिप विवियन को क्यों नहीं दिखाया गया। इसका जवाब भी मेकर्स से अब लोग मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Avniash Mishra पर 3 परिवारों ने लगाए संगीन इल्जाम, Eisha के भी उड़ाए होश!
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
36 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines