हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Avinash Mishra ने रातों-रात बदली गेम, 5 बदलाव जो बना सकते हैं विनर

Avinash Mishra In Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और विवियन डीसेना तीनों ही बिग बॉस 18 में अपनी दोस्ती को लेकर फेमस हैं। लेकिन अब लगता है कि शो बढ़ने के साथ ही तीनों की दोस्ती में दरार आनी शुरू हो गई है। दरअसल, अविनाश मिश्रा ने एक रात में अपनी गेम में 5 बड़े बदलाव कर लिए हैं। यह बदलाव कौन-कौन से हैं, आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Avinash Mishra In Bigg Boss 18.

Avinash Mishra In Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 अपने फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसी के साथ घरवालों के असली चेहरे और उनके रंग देखने को मिलने लगे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क करवाया जिसका प्रोमो सामने आ गया है। टाइम गॉड रजत दलाल के कार्यकाल में घरवालों ने अपने-अपने ओपिनियन के आधार पर एक-दूसरे को नॉमिनेट किया। हालांकि घरवाले और फैंस उस वक्त हैरान हो गए जब अविनाश मिश्रा ने अपने ही दोस्त विवियन डीसेना की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया। विवियन को नॉमिनेट करते हुए अविनाश ने अपना असली गेम रिवील कर दिया।

विवियन को किया नॉमिनेट

अविनाश मिश्रा ने वीकेंड का वार में विवियन और शिल्पा के रिश्ते को अब कट जाने की सलाह दी थी। इसी कारण को उन्होंने नॉमिनेशन टास्क में यूज किया और विवियन को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। अविनाश के इस फैसले से साफ है कि बिग बॉस जीतने के लिए वह अब रिश्तों से बाहर निकलने को तैयार हैं।

पिछले एपिसोड में जब अविनाश मिश्रा, रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच में झगड़ा और हाथापाई हुई तब बिग बॉस ने पूरे मामले में करणवीर और विवियन से ओपिनियन मांगा। उस वक्त भी अविनाश ने ईशा से इस बात की शिकायत की थी कि बिग बॉस करण और विवियन को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। यह भी एक कारण हो सकता है उन्होंने विवियन को नॉमिनेट किया और अपने गेम को पलट लिया।

मेकर्स पर भी उठाए सवाल

अविनाश मिश्रा ने बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाते हुए अपनी आवाज उठाई। अविनाश ने कहा कि जब-जब करणवीर मेहरा के ग्रुप के सदस्य नॉमिनेट होते हैं, जब एलिमिनेशन नहीं होता। बता दें कि पिछले दो हफ्तों से घर में एविक्शन नहीं हुआ है। इस तरह अविनाश एक तरह से फैंस की सिंपैथी लेने की कोशिश कर रहे हैं।

फैंस की ले रहे अटेंशन

वीकेंड का वार में फराह खान ने कहा था कि बिग बॉस अब द करणवीर मेहरा शो लग रहा है। अविनाश भी एक प्रोमो में करण से मजाक में कहते हैं कि उन्होंने बिग बॉस 18 साइन किया था। अविनाश कहीं न कहीं समझ गए हैं कि करण को फैंस का फुल सपोर्ट मिल रहा है। इसलिए वह विवियन को नॉमिनेट कर खुद अटेंशन पाने की कोशिश कर रहे हैं। करण के भरोसे वह फैंस की अटेंशन ले रहे हैं।

ईशा को भी किया साइडलाइन

अविनाश मिश्रा ने शो के दौरान ईशा सिंह से अपने दिल की फीलिंग्स शेयर की थी। हालांकि अब वह इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती तक रखते हुए सिर्फ अपने गेम पर फोकस कर रहे हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि ईशा को समझाना मुश्किल होता है। अविनाश ने जिस तरह से अपना गेम बदला है, वह विनर बन सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें