हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'ट्रोलर्स को तंज करतीं एक्ट्रेस कौन? Vivian Dsena के जिक्र पर जिनका वीडियो वायरल

Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने ड्रामे को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में इस वक्त माहौल खूब गरम है और घरवाले जमकर एक-दूसरे के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने ड्रामे को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में इस वक्त माहौल खूब गरम है और घरवाले जमकर एक-दूसरे के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में अक्सर कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके बारे में सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा होती है। हाल ही में भी शो में विवियन डीसेना ने ईशा को लेकर एक डायलॉग बोला, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

अविनाश ने ईशा से क्या कहा?

दरअसल, शो में अविनाश मिश्रा, ईशा से कहते हैं कि ट्रोलर्स के गंदे कमेंट्स की आदत डाल लो अब, बाहर जितना अच्छा सुनने को मिलेगा, उता ही गंदा भी। इस पर विवियन कहते हैं कि मुझे एक एक्ट्रेस की बात याद आ रही है, जो उन्होंने इंटरव्यू में कहा था। विवियन ने कहा कि उन्होंने कहा था कि कोई चिंटू चंडीगढ़ में बैठ कर तुम्हारे बारे में क्या सोच रहा है, उससे तुम्हें क्या फर्क पड़ेगा?

विवियन ने किसकी चर्चा की

इस पर ईशा कहती हैं कि अरे मैंने देखा है ये इंटरव्यू, किसका था? इसके आगे विवियन कहते हैं कि ऋचा चड्ढा। हालांकि मेकर्स ने इसको म्यूट कर दिया। इसके बाद ईशा और अविनाश कहते हैं कि हां याद आया, मैंने भी देखा है। ये सच है और इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि अपना काम करते रहो। वहीं, अब सोशल मीडिया पर भी ऋचा चड्ढा के उस इंटरव्यू का वही क्लिप वायरल हो रहा है।

ऋचा चड्ढा ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा चड्ढा से कोई पूछता है कि मैम ये ट्रोल जो हैं, इससे कैसे डील करते हैं। इस पर एक्ट्रेस फट से जवाब देती हैं कि क्यों तुम्हें डील करना है भाई। मेरी बात सुनो, चिंटू चंडीगढ़ में बैठ कर क्या सोच रहा है, तुमको क्या फर्क पड़ेगा। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि क्या फर्क पड़ेगा तुम्हें, कोई क्या सोचता है। ऋचा ने आगे कहा कि चिंटू अपनी भड़ास निकाल रहा है।

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि इस वक्त शो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान नहीं आ रहे हैं। जी हां, इस हफ्ते फराह खान बतौर होस्ट शो में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Ali Abbas Zafar पर FIR क्यों? Bade Miyan Chote Miyan के डायरेक्टर पर किसने जड़े आरोप

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें