Avinash Mishra Comedy Avatar: फराह जी ने तो करणवीर मेहरा का शो बोल दिया… हम तो बिग बॉस में शामिल हुए थे। ये डायलॉग अविनाश मिश्रा के दिल में छुपा दर्द है। जो वीकेंड के वार में ईशा सिंह के सामने बाहर आया। इसे सुन सभी लोग खिलखिला के हंस पड़े। ऐसा पहली बार नहीं है कि गुस्सैल दिखने वाले अविनाश ने अपने फैंस को हंसाया हो। अविनाश मिश्रा समय समय पर ऐसा करते रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस के शो में एक बार नहीं बल्कि कई बार अपने कॉमेडी अवतार से न सिर्फ घरवालों को बल्कि ऑडियंस को भी एंटरटेन किया है।
बीते दिन का ही एग्जांपल ले लो जब फराह के करणवीर शो कहे जाने पर अविनाश ने चुटकी ली। आइए उन पलों को एक बार फिर से याद करते हैं जब अविनाश ने कॉमेडी कर लोगों को हंसाया। कई बार तो कॉमेडी की आड़ में अविनाश ने हदें भी पार कर दी।
अविनाश ने अरफीन की मिमिक्री की
अविनाश मिश्रा बिग बॉस 18 के अंदर अपने गुस्सैल व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वो हमेशा गुस्से में ही रहते हैं। इस बात का सबूत ये वीडियो है जिसमे अविनाश अरफीन की मिमिक्री करते दिखाई दे रहे हैं।
अरफीन के घर से बाहर होने के बाद अविनाश सभी के सामने अरफीन की नकल करते हैं जिसमें वो हू-ब-हू उन्हीं की नकल उतारते हैं। वो बोलते हैं मेरे अंदर अभी अरफीन जी आ रहे हैं, और फिर शुरू हो जाता है उसका ड्रामा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में कब-कब एक्सपोज हुए रिश्ते? दोस्तों ने उतारा पीठ में खंजर
चाहत पांडेय की मिमिक्री
बिग बॉस के घर में अविनाश मिश्रा और चाहत पांडेय ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो ‘दुर्गा माता की छाया’ में भी काम कर चुके हैं। लेकिन फिर भी दोनों के बीच ऐसा घमासान मचता है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। वहीं अविनाश चाहत की मिमिक्री भी बहुत अच्छे से करता है।
इस वीडियो में वो बिल्कुल चाहत की तरह बोलता है कि मुझे इन चीजों से मुक्ति चाहिए…चाहिए…चाहिए… इन नेशनल टेलीविजन पर मुक्ति चाहिए जिसे सुन कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता।
बग्गा की मिमिक्री
अरफीन खान के घर से बेघर हो जाने के बाद अविनाश ने सारा और तजिंदर बग्गा के बीच की दोस्ती पर तंज कसते हुए नकल उतारी और बग्गा की आवाज में बात की। इस दौरान वो बिल्कुल बग्गा की तरह बोला और कहता है कि ये बग्गा के बाल हैं यहां कैसे आए। इस बात को सुन सभी लोग पेट पकड़कर हंसने लगे।
यह भी पढ़ें: ‘पुष्पा 2’ के आगे ढेर हुआ बॉक्स ऑफिस! 4 दिन में बनाए 7 रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines