Bigg Boss 18 Fight: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) को देखने वालों की संख्या लंबी हैं। हर दिन शो ज्यादा इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। कभी किसी में लड़ाई हो रही है तो कभी किसी के बीच प्यार के फूल खिलते नजर आते नजर आ रहे हैं। इन दिनों ‘बिग बॉस’ के घर में ‘टाइम गॉड (Time God) बनने की लड़ाई जारी है। इस पद के लिए पहले अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) के बीच हाथापाई हुई तो अब चाहत पांडे (Chahat Pandey) और चुम दरांग (Chum Darang) के बीच घमासान मच गया। बिग बॉस ने ‘टाइम गॉड’ की रेस में घर के तीन कंटेस्टेंट को शामिल किया है। इसी टास्क को पूरा करते हुए चुम और चाहत के बीच लड़ाई हो गई।
कौन हैं टाइम गॉड की लिस्ट में शामिल
इस बार बिग बॉस 18 एक नई पावर आई है जिसका नाम है ‘टाइम गॉड’। जिसके पास ये पावर होती है वो घर का संचालन अपने हिसाब से करता है। अभी विवियन डिसेना के पास ये पावर है, लेकिन अब इसके चेंज होने की बारी आ गई है। ऐसे में बिग बॉस ने 3 सदस्यों को इस लिस्ट में शामिल किया है जिनका नाम है चाहत पांडे, रजत दलाल और शिल्पा शिरोड़कर।
यह भी पढ़ें:‘रामलीला’ के दौरान हुई ‘रासलीला’, एक KISS से खिला प्यार का फूल, बने कपल ‘दुआ’ हुई कबूल
टास्क के दौरान ही चुम और चाहत में हुई भिड़ंत
उन्हें एक टास्क दिया गया जिसमें एक बड़ा सा टोकरा उनकी पीठ पर रखा गया। उन्हें अपनी टोकरी में चाय और कॉफी भरनी थी जो घर में फैली हुई थी। इस टास्क के दौरान सभी ने चाहत की टोकरी से सारी चाय निकाल ली जिससे चाहत फूट-फूटकर रोने लगी। लेकिन चुम को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उसने चाहती कि टोकरी से और भी ज्यादा चाय निकालने की कोशिश की। वहीं चाहत ने सेफ करने की कोशिश की तो दोनों के बीच में लड़ाई होने लगी और चुम ने चाहत को धक्का दे दिया। ये एपिसोड आज दिखाया जाएगा अभी तो हमने अंदरुनी सूत्रों और प्रोमो के हवाले से आपको ये जानकारी दी है।
अविनाश और दिग्विजय ने की हदें पार
वहीं घर में अविनाश मिश्रा और दिगविजय राठी के बीच तो इतनी ज्यादा कहासुनी हो गई की बात हाथापाई तक पहुंच गई। अविनाश ने इस दौरान अपना आपा खो दिया और वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले दिगविजय को धक्का दे दिया। शुरुआत से ही दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। अब देखना ये है कि हिंसा करना किसके लिए भारी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘मंजुलिका’ से थर्राई ‘लेडी सिंघम’, ‘रूह बाबा’ के सामने ‘बाजीराव की बंधी घिग्घी’
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines