Bigg Boss 17 New Wild Card: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अब नया धमाका होने वाला है। टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में जल्द ही एक नई एंट्री होगी जिसे देखकर फैंस के भी मुंह खुले रह जाएंगे। अब मेकर्स ने शो में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऐलान कर दिया है। बिग बॉस का नया प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ऐसे में सभी लोग ये जानने के लिए बेकरार हैं कि वो कौन है जो अब शो में नया तड़का लाने वाला है। तो चलिए जानते हैं अब किसके शो में शामिल होने की खबर आई है।
बिग बॉस में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
सामने आए इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अब कोई मशहूर K-Pop सेंसेशन बिग बॉस के घर में शामिल होने वाला है। इस वीडियो में इस सिंगर को पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग ‘वो किसना है’ पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। उनका गाने शुरू होते ही फैंस भी इस पर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इससे साफ समझ आ रहा है कि उनका यंग जनरेशन के बीच कितना क्रेज है। वहीं, अब तक मेकर्स ने इस सिंगर का फेस पूरी तरह से रिवील नहीं किया है।
K-Pop स्टार होंगे शो में शामिल
लेकिन आपको बनता दें, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर कोरियाई स्टार ऑरा (Aoora) हैं। ऑरा पहले K-Pop बॉय ग्रुप Double-A का हिस्सा थे। इसके अलावा वो हिंदी गाने बनाने के लिए जाने जाते हैं। मिथुन चक्रवर्ती के पॉपुलर गाने ‘जिमी जिमी’ को उन्होंने जिस तरह से गाया है फैंस उसके दीवाने हो गए हैं। ऐसे में अब ऑरा को शो में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब देखना होगा कब शो में वो शामिल होंगे और उनके आने से घर की हवा कैसे बदलेगी।
समर्थ भी वाइल्ड कार्ड बन हुए थे शामिल
वहीं, दूसरी और शो में लगातार मेकर्स ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले शो में ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ की एंट्री करवाई थी। उनके शो से जुड़ते ही बड़ा हंगामा हो गया था। उन्होंने ईशा की पोल नेशनल टेलीविज़न पर खोलकर रख दी थी। फिलहाल इन दिनों वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कोजी होने की वजह से लाइम लाइट बटोर रहे हैं। अब बिग बॉस में उनके बाद एक और बड़ी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
29 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines