Munawar Faruqui Video: बिग बॉस सीजन 17 खत्म हो चुका है लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं। इस बीच शो के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) भी तमाम इवेंट्स और पार्टीज को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में बिग बॉस विनर मुंबई के ठाणे में एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे, जहां फैंस ने उन्हें बुरी तरह से घेर लिया। आलम ये हुआ कि इवेंट में लाठी-डंडे तक चल गए। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
फैंस के बीच फंसे कॉमेडियन
सेलिब्रिटी पेज विरल भयानी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी मुंबई के एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे जहां फैंस ने कॉमेडियन को एक बार फिर बुरी तरह से घेर लिया। फैंस मुनव्वर को करीब से देखने के लिए उतावले हो गए और उन्हें छूने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई और उनमें धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: Suhani Bhatnagar की मौत के पीछे किसकी गलती? सामने आया डॉक्टर्स का बयान
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की को मुंबई पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं मिली। पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। कार से निकलने के बाद स्टेज तक जाने के लिए मुनव्वर फारूकी को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। काफी मुश्किल से वह स्टेज तक पहुंच सके। इस दौरान कई लोगों के मोबाइल फोन भी चोरी हो गए।
दोस्त के साथ धक्का-मुक्की
आपको बता दें कि मुंबई के ठाणे के मुंब्रा में यह इवेंट एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड की ओर से आयोजित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट के दौरान स्टेज पर नेता को कुछ लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने की बात भी कही जा रही है। कहा ये भी जा रहा है कि उन्होंने कॉमेडियन के खास दोस्त सदाकत खान के साथ भी धक्का-मुक्की की। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इससे पहले भी फैंस के बीच बुरी तरह फंस चुके हैं। उस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई थी। इतनी ज्यादा धक्का-मुक्की हो गई थी कि मुनव्वर धड़ाम से गिर तक गए थे। उस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
2 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
6 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
8 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
8 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
16 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines