Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले शानदार तरीके से खत्म हो चुका है। शो को अपने 17वें सीजन का विनर मिल गया। टॉप 5 फाइनलिस्ट में से मुनव्वर फारुकी ने सबको कराकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर-अप रहे। फिलहाल शो खत्म हो चुका है लेकिन इस बीच जिस पर बिल्कुल चर्चा नहीं हुई वो था फिनाले के बाद बिग बॉस के घर में रहने का शानदार मौका। इस बात की अनाउंसमेंट खुद शो के होस्ट सलमान खान ने की थी।
15 लोगों को मिलने वाला था मौका
आपको याद दिला दें कि कुछ हफ्ते पहले होस्ट सलमान खान ने वीकेंड के वॉर में कहा था कि बिग बॉस का घर फैंस के लिए खुलने जा रहा है। इसके अलावा करण जौहर ने भी कहा था कि अब फैंस को बिग बॉस के एंथम पर डांस करने का मौका मिलेगा। फैंस MakeMyTrip के जरिए ‘Homestays and Villas’ सेक्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इनमें से 15 लोगों को फिनाले के बाद बिग बॉस के घर में एक दिन रहने का मौका दिया जाएगा।
फिनाले में नहीं हुआ जिक्र
हालांकि शो का फिनाले हो गया और सभी कंटेस्टेंट्स अपने घर चले गए लेकिन फैंस के लिए बिग बॉस के घर में रहने का जो मौका मिल रहा था, उसपर कोई अपडेट अब तक सामने नहीं आ सका है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में एक दिन रहने के लिए प्रति व्यक्ति 25,000 रुपए चार्ज करने थे। यही कारण है कि कोई भी फैन बिग बॉस के घर में रहने के लिए तैयार नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Release: इस हफ्ते ‘सैंधव’ से अलेक्जेंडर तक, धमाल मचाने आ रहीं ये फिल्में और सीरीज
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
32 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines