Bigg Boss 17 House Karva Chauth: बुधवार, 1 नवंबर को देशभर में करवा चौथ (Karva Chauth 2023) का पावन पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं में साजों सिंगार के साथ अपने पति के लिए उपवास रखा और चांद देखकर उसको संपन्न किया। ऐसा ही माहौल बी-टाउन में भी देखने को मिला। साथ ही ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) का घर भी इस त्योहार में रंगा मिला। शो के इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के दो जाने-माने कपल नजर आ रहे हैं, जिनमें अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (Ankita Lokhande-Vicky Jain) और ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट (Aishwarya Sharma-Neil Bhatt) शामिल हैं।
दोनों कपल ने इस साल का करवा चौथ बिग बॉस के घर में मनाया, जिसमें सभी घर वालों ने भाग लिया और मिलकर सेलिब्रेट किया। शो के अंदर अक्सर लड़ते-झगड़े नजर आने वाले कपल अंकिता और विक्की के रोमांस ने फैंस को खुस कर दिया है। अंकिता अपने पति विक्की की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा और साथ ही एश्वर्या ने भी अपने पति नील के लिए व्रत रखा, जिसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ‘लियो’ की कमाई में हर दिन आ रही कमी, ‘तेजस’ और ’12वीं फेल’ का भी हो रहा यह हाल
Bigg Boss में कपल ने ऐसे मनाया करवा चौथ
‘पवित्र रिश्ता’ में नजर आने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने पति विक्की के लिए व्रत रखा और रात में चांद देखकर अपना उपवास खत्म किया। इस दौरान दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। इसके अलावा ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने भी अपने पति नील भट्ट के लिए व्रत रखा और चांद देखने के बाद अपना व्रत पूरा किया। इस दौरान नील ने एक्ट्रेस को प्यारा सा गिफ्ट भी दिया, जिसका वीडियो फैंस द्वारा भी शेयर किया जा रहा है और खूब पसंद भी किया जा रहा है।
इस लुक में नजर आईं अंकिता और ऐश्वर्या
वहीं अगर दोनों एक्ट्रेस के लुक्स की बात करें तो, टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता और ऐश्वर्या बेहद प्यारी लग रही थीं। अंकिता इस दौरान लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, ऐश्वर्या मरून कलर की साड़ी में नजर आईं। दोनों एक्ट्रेसेस के लुक फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। Bigg Boss 17 House Karva Chauth
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines