Bigg Boss 17 Finale: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड फिनाले शाम 6 बजे से शुरू हो गया है। ‘द खबरी’ के लेटेस्ट ट्वीट के मुताबिक, शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से अरुण माशेट्टी और अंकिता लोखंडे का सफर खत्म हो गया है, जिसके बाद ये मुकाबला मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार के बीच है। फिनाले की बाजी कौन मारेगा यह हर कोई जानना चाहता है, लेकिन इस बीच शो को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि इस सीजन में मेकर्स ने शो के फॉर्मेट में बदलाव करते हुए फिनाले से सूटकेश राउंड को ही खत्म कर दिया है।
नहीं होगा मनी इन द बैग राउंड
आपको बता दें कि बिग बॉस के इतिहास में फिनाले के दिन सूटकेस राउंड रखा जाता रहा है। इस राउंड में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक सदस्य को नोटों से भरा ब्रीफकेस लेकर विनर की रेस से बाहर होने का मौका दिया जाता था, लेकिन बिग बॉस के लेटेस्ट अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक, इस सीजन में ‘मनी इन द बैग’ राउंड हटा दिया गया है। इससे साफ होता है कि शो की जो भी प्राइज मनी होगी वो सिर्फ विनर के पास जाएगी।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17 Finale Live: वो 15 मिनट, जब पलट जाएगा गेम और बदल जाएगा विनर
इस कारण हटाया गया सूटकेस टास्क
जाहिर है कि बिग बॉस का 17वां सीजन बायस्ड होने के साथ काफी अलग रहा है। इस बार खेल दिल, दिमाग और दम का रहा है। वहीं शो की शुरुआत से शो में काफी बदलाव होते देखे गए हैं। आपको बता दें कि शो के दौरान अभिषेक ने पहले ही कहा था कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह सूटकेस लेकर घर से चले जाएंगे, इसलिए माना जा रहा है कि बिग बॉस ने सूटकेस राउंड को नहीं खेलने का फैसला कर लिया हो। बरहाल, शो में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार को टॉप 2 के कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines