Bigg Boss 17 Finale Live: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले पर पूरे देश की नजरें बनी हुई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि विनर की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी। इस बीच शो से एक और इविक्शन हो गया है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मन्नारा चोपड़ा विनर की रेस से बाहर हो गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले अरुण माशेट्टी और अंकिता लोखंडे विनर की रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब मुकाबला मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार के बीच है।
मन्नारा चोपड़ा ने कही ये बात
घर से बाहर आने के बाद मन्नारा ने कहा, ‘तीन महीने घर के अंदर अनगिनत बातें और अनगिनत रिश्ते।’ मन्नारा ने अपनी जर्नी को याद करते हुए बिग बॉस को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके मायके वाले यहीं हैं तो और क्या चाहिए।
विनर की रेस में ये सबसे आगे
आपको बता दें कि लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स में मुनव्वर फारूकी का नाम सबसे आगे है। वहीं दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार का नाम है। दोनों सदस्य एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कहना मुश्किल है कि विनर की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी क्योंकि आखिरी समय में 15 मिनट के लिए लाइव वोटिंग शुरू होगी जिससे गेम बदल सकता है।
मुनव्वर के हाथ लग सकती है ट्रॉफी
अरुण माशेट्टी, अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बाद ये मुकाबला मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार के बीच है। सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि विनर की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी के हाथ लग सकती है, लेकिन अभिषेक भी कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 17 Finale Live: वो 15 मिनट, जब पलट जाएगा गेम और बदल जाएगा विनर
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines