Abhishek Kumar Samarth Jurel Video: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में हुआ थप्पड़ कांड आज भी फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। इसी चांटे ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को रातों- रात सुपरस्टार बना दिया। जैसे ही नेशनल टेलीविजन पर अभिषेक ने समर्थ (Samarth Jurel) को तमाचा लगाया फैंस ने सीटी और ताली मारनी शुरू कर दी थी। आज भी लोगों का यही कहना है कि अभिषेक ने एक दम सही किया और उन्हें समर्थ को दो-तीन चांटे और लगाने चाहिए थे। खुद अभिषेक के साथ काम कर चुके एक्टर्स ने ये बात कही है। ये दुश्मनी पूरे सीजन बरकरार रही और फैंस को भी इनके बीच कड़वाहट ही नजर आई है। लेकिन अब लगता है इस दुश्मनी का द एंड हो गया है।
खत्म हुई अभिषेक और समर्थ की दुश्मनी?
ये सुनकर भले ही आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन अब इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिषेक और चिंटू की नई दोस्ती की शुरुआत होते हुए नजर आ रही है। दोनों ने अब अपने मनमुटाव को भुलाकर दोस्ती का हाथ मिला लिया है। लेकिन इन्होंने ऐसा किसी प्रोजेक्ट के लिए नहीं किया बल्कि सच में अब ये दोनों जिंदगी में आगे बढ़ कॉर्डिअल हो गए हैं। दरअसल, हाल ही में इन दोनों को एक इवेंट में साथ देखा गया जहां अभिषेक रेड जैकेट, व्हाइट टी-शर्ट और ब्राउन कार्गो में दिखाई दिए। वहीं, चिंटू जेब्रा स्ट्राइप वाली वी नेक टी- शर्ट में सज-धजकर पहुंचे थे। इन दोनों को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया।
कड़वाहट भूल गले लगे दो दुश्मन
अब फैंस भी इनका वीडियो देख चौंक गए हैं। बता दें, इसमें अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों को एक-दूसरे के साथ मस्ती करते और सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है। दोनों जैसे हाथ मिला रहे हैं, बातें कर रहे हैं और गले लग रहे हैं ये नजारा देख अब हर कोई दंग रह गया है। किसी को भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगलने वाले और हाथ तक उठा देने वाले कभी गले भी लगेंगे ये वाकई हैरान कर देने वाला है। ऐसे में अब इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है और इस पर फैन के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ फैंस खुश है कि अभिषेक और समर्थ की गलतफहमियां दूर हो गई हैं। दूसरी तरफ लोग ट्रोल करते हुए भी दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ananya और Aditya ने साथ अटेंड की Rakul Preet और Jackky की शादी, फैन बोले ‘शादी कब है?’
वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया है, ‘अभिषेक दिल जीत लिया है।’ एक ने कहा, ‘यहीं अच्छा होता है, क्यू लड़ाई करनी है, छोटी- सी जिंदगी है खुशी से मिलकर रहो।’ किसी ने लिखा, ‘उनको भी पता चल गया है कि लाइफ टाइम यहां नहीं रहना है किसी को, इसीलिए सबसे हंसी खुशी रहो।’ एक फैन ने लिखा, ‘अभिषेक भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या?’ एक यूजर ने पूछा, ‘तो बिग बॉस में सब नाटक चल रहा था क्या? एक ट्रोलर ने कहा, ‘सब नाटक है इनके, इस अभिषेक को सबके सामने अच्छा बनने का नाटक करना है।’ अन्य यूजर ने ईशा का नाम लेकर लिखा, ‘क्योंकि ईशा ने समर्थ को भी चुना लगा दिया।’ फिर कोई बोला, ‘इसका भी कट गया।’ एक फैन ने कहा, ‘मुझे इन दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है।’
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines