Bigg Boss Latest Promo: टीवी जगत की चर्चित शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) दिन पर दिन और ज्यादा मजेदार होते जा रहा है। वहीं आए दिन घर के अंदर घमासान भी देखने को मिल रहा है। कभी टीना-शलीन के बीच तो कभी प्रियंका और अर्जना आपस में भिड़ी नजर आती है। अब शो के लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आ गया है।
टीना और शालीन के बीच टकराव
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर लेटेस्ट प्रोमो साझा किया है। क्लिप के शुरुआत में टीना और शालीन को आपस में लड़ते हुए देखा जा रहा है। टीना शालीन को स्मोकिंग वाले मामले पर समझाती दिख रही हैं कि ऐसा कभी नहीं हुआ है बिग बॉस के हिस्ट्री में, लेकिन शालीन को टीना ही गलत लगती हैं। वो उसकी बात सुनकर उसपर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं और उनके साथ बदतमीज़ी भी करते हैं।
शालीन ने फिर की टीना के साथ बदतमीज़ी
शालीन की बात सुन टीना उनसे कहती हैं कि ‘शालीन तुमको शर्म नहीं आती है, जब भी तुमको गुस्सा आता है, तुम मुझसे बदतमीज़ी करने लगते हो।’ आगे वो कहती हैं कि जो गलत है वो गलत है। इसे सुनकर वो फिर से टीना पर भड़क जाते हैं। इस क्लिप में दोनों के झगड़ो में सुंबुल तौकीर खान को शांति से बैठे देखा जा सकता है। सुंबुल इस झगड़े के दौरान एक लफ्ज नहीं कहती हैं।
जिसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ता ही चला जाता है। टीना लास्ट में कहती हैं कि आज के बाद मैं आपको लेकर कुछ नहीं कहूंगी और आज से आप अपने रास्ते और मैं अपने रास्ते, जिसपर शालीन कहता है कि गुड डिसीजन, यही अच्छा होगा। उसके बाद टीना वहां से चली जाती हैं।
अभी पढ़ें – Ayushman Khurrana Nora Fatehi Song: अब आयुष्मान संग नोरा ने जमाई हॉट केमिस्ट्री
फैंस का रिएक्शन
क्लिप आउट होने के बाद फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा-‘एक नंबर का फेक रिलेशनशिप है इन दोनों का… ओवरएक्टिंग ही चालू है अभी तक इसकी।’ एक अन्य ने कहा- ‘ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे नॉमिनेट है।’
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines