Bigg Boss 16: छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’ को अपना विनर मिल चुका है। ‘बिग बॉस 16’ को एमसी स्टेन अपने नाम कर चुके हैं और शो की ट्रॉफी को जीत लिया है।
शो के फिनाले के आखिर तक सब कयास लगा रहे थे कि इस बार शो की ट्रॉफी शिव ठाकरे या प्रियंका के खाते में जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस बार रैपर एमसी स्टेन ने सबको पछाड़ते हुए बाजी मार ली और शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।
https://twitter.com/Pawanra73009842/status/1625051564833636352?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1625051564833636352%7Ctwgr%5E05783c9052b39460f4bf2c5c20661cf4b0cb6198%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Ftelevision%2Fbigg-boss-16-winner-rapper-mc-stan-beats-virat-kohli-sidharth-shukla-tejasswi-prakash-in-popularity-know-how-2023-02-15
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
जैसे ही एमसी स्टेन शो के विनर घोषित हुए तो सोशल मीडिया पर एक जंग सी छिड़ गई और सभी मेकर्स के फैसले को लेकर बातें करने लगे। इसके साथ ही कुछ लोग स्टेन के जीतने को लेकर खुशी मना रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों को स्टेन का विनर बनना हजम नहीं हो रहा था।
फैंस को लग रहा था कि इस बार शिव ठाकरे या प्रियंका में से कोई शो को जीतेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एमसी स्टेन शो के विनर बन गए। इसके बाद ट्विटर पर भी अनडिजर्विंग विनर ट्रेंड करने लगा था।
स्टेन ने बटोरी सबसे ज्यादा लोकप्रियता
एमसी स्टेन के विनर बनने के बाद उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल किया, लेकिन इससे स्टेन को कोई फर्क तो नहीं पड़ा पर वह हैरान जरूर थे। रैपर की पहले से ही बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं और इस वजह से ही स्टेन ने ‘बिग बॉस 16’ को जीत लिया है। ‘बिग बॉस 16’ को जीतने के बाद स्टेन लगातार पोस्ट कर रहे हैं और उनके पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
स्टेन की फोटो पर 6.9 मिलियन से ज्यादा लाइक्स
साथ ही एमसी स्टेन ने शो के पुराने विजेताओं के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली हैं, इतना ही नहीं बल्कि स्टेन ने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है। बता दें कि एमसी स्टेन और सलमान खान के ‘बिग बॉस 16’ वाले फोटो पर रिकॉर्ड तोड़ लाइक्स आए हैं। इसके साथ ही रैपर ने सबको पछाड़ते हुए लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली के हालिया पोस्ट को भी पछाड़ दिया है। स्टेन की फोटो पर 6.9 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं (लेख लिखे जाने तक)।
और पढ़िए – Gadar 2 Motion Poster: 22 साल बाद ‘गदर’ मचाते दिखेंगे तारा सिंह, फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज
सिद्धार्थ शुक्ला और तेजस्वी प्रकाश को भी पीछे छोड़ा
इसके साथ ही एमसी स्टेन ने अपने पोस्ट से सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाले पोस्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसके साथ ही स्टेन ने सिद्धार्थ शुक्ला और तेजस्वी प्रकाश को भी पीछे छोड़ दिया हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines