हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss के फिक्स्ड विनर पर खुली मेकर्स की पोल, एक्स विजेता ने पुराने इंटरव्यू में किया खुलासा!

Shilpa Shinde Old Interview on Fixed Winner: बिग बॉस 18 में फिक्स्ड विनर को लेकर इन दिनों काफी चर्चा की जा रही है, इसी बीच बिग बॉस की एक्स विजेता का पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन
Shilpa Shinde Old Interview on Fixed Winner

Shilpa Shinde Old Interview on Fixed Winner: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का फिनाले अब काफी नजदीक है, ऐसे में घर में मौजूद 7 कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो के फिक्स्ड विनर को लेकर इन दिनों चर्चा की जा रही है। जब से काम्या पंजाबी ने विवियन डीसेना को विनर बनाने वाला बयान दिया है, तभी से ही ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स ने पहले से ही इस सीजन के विनर का भी नाम डिसाइड किया हुआ है। इसी बीच बिग बॉस की एक्स विनर का इसी मुद्दे पर एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मेकर्स की पोल खोल रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

फिक्स्ड विनर पर खुली मेकर्स की पोल

शिल्पा शिंदे का पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो की एक एक्स विनर ने शो के मेकर्स पर जमकर भड़ास निकाली है। शिल्पा शिंदे, जिन्होंने बिग बॉस सीजन 11 में जीत हासिल की थी, उन्होंने कुछ साल पहले बिग बॉस की रणनीतियों पर खुलकर अपनी राय दी थी।

शिल्पा शिंदे हमेशा ही अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने शो के मेकर्स पर निशाना साधा। उन्होंने बिग बॉस के विनर के चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। शिल्पा ने कहा कि बिग बॉस मेकर्स पहले से ही तय कर लेते हैं कि कौन सा कंटेस्टेंट विनर बनेगा और सब पहले से ही तय होता है।

विज्ञापन

क्या बिग बॉस के मेकर्स खुद तय करते हैं विनर्स?

शिल्पा शिंदे ने ‘वायरल बॉलीवुड’ को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस के मेकर्स पर आरोप लगाए। इस दौरान शिल्पा ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि बाकी लोग क्या सोचते हैं, लेकिन शायद अब लोगों को समझ में आ गया है कि मेकर्स खुद ही विनर्स को तय करते हैं। वो खुद से कंटेस्टेंट्स को चुनते हैं और फिर उन्हें शो में ज्यादा दिखाया जाता हैं।’ शिल्पा ने ये भी कहा कि इस तरह की रणनीतियों के कारण ही शो की टीआरपी में गिरावट आई है, क्योंकि लोग अब इन सबको समझने लगे हैं और इसलिए वो शो को पहले जैसा उत्साह नहीं दिखा रहे। उनका कहना था, ‘आप एक लिमिट तक ही लोगों को उल्लू बना सकते हैं, उसके बाद लोग सब कुछ समझने लगते हैं।’

बिग बॉस 18 का कौन बनेगा विनर?

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है और इस बार के शो में सात कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में बने हुए हैं। इनमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, रजत दलाल, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर और चुम दारंग शामिल हैं। हाल ही में शो में ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क भी हुआ था, जिसमें विवियन डीसेना ने जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने चुम दारंग को टिकट दे दिया और बाद में इसे रिजेक्ट कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इन 5 बायस्ड फैसलों ने पलटा पूरा ‘खेल’, कंटेस्टेंट्स को एविक्ट होकर जाना पड़ा घर!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola