Big Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर एल्विश यादव (Elvish Yadav) सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) को जीतने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच एल्विश पर हरीयाणा के एक नेता ने बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, रियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला (Abhay Chautala) ने एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनको सट्टा कंपनी का मालिक बताया है। उनका कहना है कि ‘जब किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री कहीं जाता है तो उसके पहले वहां बहुत सारी बारीकियां पहुंच जाती है।
एल्विश एक टाइगर नाम की कंपनी के लिए काम किया करता था, जो एक सट्टा कपंनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एल्विश यादव को बतौर यूथ आइकन बता रहे हैं और उसको प्रमोट करने के लिए गुरुग्राम की उस जगह सट्टा कंपनी टाइगर के बैनर लगे हुए थे।
Abhay Chautala Serious Allegations on Elvish Yadav (Credit – Google)
यह भी पढ़ें: ‘गदर’ से लेकर ‘Gadar 2’ तक Ameesha Patel का फिल्म से जुड़े इस खास शख्स से रहा 36 का आंकड़ा, ऐसी पूरी हुई शूटिंग
राज्य के सीएम ने किया था Elvish Yadav का अभिनंदन
अभय चौटाला ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि ‘अगर मुख्यमंत्री इस तरह के काम करेंगे तो राज्या युवा इससे बर्बाद हो जाएगा। एल्विश यादव के बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) जीतने की खुशी को मनाते हुए 20 अगस्त को गुरुग्राम के एक स्टेडियम में प्रोग्राम का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पहुंचे , जिन्होंने स्टेज पर एल्विश का हाथ पकड़ कर उनका अभिनंदन किया था।
Elvish Yadav Haryana CM Manohar Lal Khattar (Credit – Google)
कौन है Elvish Yadav?
एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक भारतीय यूट्यूबर हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में कॉमेडी वीडियो से की थी। उनके यूट्यूब चैनल पर 1.20 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। हाल में इंफ्लुएंसर ओटीटी पर दिखाए जाने वाले बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे, जहां उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, जिन्होंने इस शो को जीतने के बाद इतिहास बदल दिया कि एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने शो को जीता।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines