हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 14 की विनर रुबीना दिलैक हुईं 38 की, किन शोज में दी थी टॉप परफॉरमेंस?

बिग बॉस 14 की विनर और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आज 38 साल कि हो गई हैं। आपको बता दें की रुबीना इसके बाद भी बहुत से रिएलिटी शोज में अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से सबका दिल हैं। पढ़ें कौनसे थे उनके टॉप शोज?  

विज्ञापन

Rubina Dilaik Birthday: बिग बॉस 14 की विनर और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आज 38 साल कि हो गई हैं। आपको बता दें की रुबीना इसके बाद भी बहुत से रिएलिटी शोज में अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से सबका दिल हैं। आपको बताते हैं उनके टॉप 5 शोज कौनसे हैं।  

बिग बॉस 14 

बिग बॉस 14 के घर में अपने शानदार गेम से रुबीना ने दर्शकों के दिल में तो अपनी जगह बनाई ही लेकिन साथ ही उस साल का खिताब भी उन्होंने अपने नाम कर लिया था। इस सीजन में रुबीना की अपने पति अभिनव शुक्ल के साथ भी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई थी। 

पति पत्नी और पन्गा 

JioHotstar पर टॉप ट्रेंडिंग शोज में शामिल पति पत्नी और पन्गा में भी रुबीना छाई हुई हैं। आपको पता दें की ये भी एक कपल्स रिएलिटी शो है जिसमें स्वरा भास्कर, सुदेश लहरी और हिना खान भी हैं। लेकिन यहां भी रुबीना अपने चार्म, टैक्टिक्स और औरा से शो को डॉमिनेट कर रहीं हैं। 

शक्ति अस्तित्व के एहसास की 

कलर्स चैनल के इस टीवी सीरियल में रुबीना ने लीड फीमेल रोल निभाया था। ये किरदार एक ट्रांस औरत का था जो की अपने आप में एक चैलेंजिंग थीम और किरदार था।  लेकिन रुबीना ने इसे भी बहुत खूबसूरती और मैच्योरिटी से निभाया। 

खतरों के खिलाड़ी 12 

स्टंट्स, हिम्मत और जोखिम से भरे इस रिएलिटी शो के सीजन 12 में रुबीना भी थी। हालांकि रुबीना इस शो की विजेता नहीं बन सकीं मगर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से वो शो के दौरान ऑडियंस की फेवरेट बनी रहीं। 

छोटी बहु 

इस लम्बे चले टीवी सीरीज में रुबीना ने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई जिसने उन्हें बहुत फेम और तारीफ दिलाई। रुबीना की मासूमियत और बढ़िया एक्टिंग को बहुत सराहना और दर्शकों का प्यार मिला। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें