Bhumi Pednekar: युवा बॉलीवुड स्टार भूमि पेडनेकर ने ‘बधाई दो’ में शानदार काम किया है। इस फिल्म में जीवन और समाज में अपनी राह बनाने वाली समलैंगिक लड़की के रूप में भूमि ने शानदार और संवेदनशील प्रदर्शन किया है, जिसके लिए कल रात उन्होंने अपनी तीसरी फिल्मफेयर ब्लैक लेडी ट्रॉफी जीती।
भूमि पेडनेकर ने फिल्म में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स च्वाइस) का पुरस्कार जीता है। भूमि ने पहले सांड की आंख और दम लगा के हईशा के लिए प्रतिष्ठित फिल्मफेयर जीता था।
यह जीत बेहद खास है- भूमि पेडनेकर
इस पर भूमि का कहना है कि- ”यह जीत बेहद खास है, यह मेरा तीसरा फिल्मफेयर पुरस्कार है और हर बार जब मैं इसे जीतती हूं, तो मैं डिसरप्ट करने और महान फिल्मों में काम करने के लिए और अधिक प्रेरित महसूस करती हूं। मुझे और बधाई दो की टीम को इतना प्यार और सराहना देने के लिए मैं माननीय जूरी, फिल्मफेयर की टीम और दर्शकों को धन्यवाद देती हूं।”
फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करना चाहती हूं- भूमि
बता दें कि भूमि अपने प्रदर्शन के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रोमांचित हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि- ‘एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करना चाहती हूं। सिनेमा हर किसी के लिए प्यार और आनंद फैलाता है।
बधाई दो की तरह ही कभी-कभी यह समाज के लिए एक आईना होता है, जो प्यार में समानता की आवश्यकता को रेखांकित करता है। प्यार आखिर प्यार है, प्रेम समावेशी और सार्वभौमिक है। यह सब कुछ बेहतर अधिक सार्थक बनाता है।”
भूमि ने अपना पुरस्कार किया समर्पित
भूमि ने अपना फिल्मफेयर पुरस्कार भारत में LGBTQIA+ समुदाय को समर्पित किया, क्योंकि यह फिल्म सभी लिंगों के लिए जीवन के अधिकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और समावेशिता के अधिकार की हिमायती है।
भूमि ने कहा कि- “जब हमने बधाई दो बनाई, तो हम एक अधिक समावेशी समाज की आवश्यकता को रेखांकित करना चाहते थे, जिससे एक राष्ट्र के रूप में हम मजबूत हों। बधाई दो पूरे LGBTQIA+ समुदाय को मेरा सलाम है। यह प्यार में गरिमा का उत्सव है और मैं यह पुरस्कार उन्हें समर्पित करना चाहती हूं। आइए हमेशा प्यार का जश्न मनाएं, यह हमें बेहतर ही बनाएगा।”
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 mins agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
39 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 hr agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
19 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
20 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
22 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
23 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines