Bhootnath Director Controversy: अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘भूतनाथ’ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। डायरेक्टर के खिलाफ उनके पड़ोसी ने दीपेश गुप्ता ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। डायरेक्टर ने पड़ोसी की कार के साथ शर्मनाक हरकत कर दी और उनका कांड सीसीटीवी में कैद हो गया। अब डायरेक्टर विवेक शर्मा के खिलाफ जबलपुर के गोरखपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। डायरेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने पड़ोसी की कार को नुकसान पहुंचाया है।
‘भूतनाथ’ के डायरेक्टर की शर्मनाक हरकत आई सामने
दरअसल, ये घटना 28 मई सुबह 5:45 बजे की है। विवेक शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने घर के सामने खड़ी पड़ोसी की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया है। पड़ोसी दीपेश गुप्ता ने लिखित शिकायत में बताया है कि ‘भूतनाथ’ के डायरेक्टर विवेक शर्मा ने उनकी कार के आगे और पीछे के कांच पर किसी नुकीली चीज से क्षति पहुंचाई है। दीपेश गुप्ता ने बताया कि ये घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।
डायरेक्टर के खिलाफ पड़ोसी दर्ज करवाई शिकायत
अब दीपेश गुप्ता चाहते हैं कि इस घटिया हरकत के बाद ‘भूतनाथ’ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पड़ोसी ने डायरेक्टर के खिलाफ सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी शेयर कर दी है। इस सीसीटीवी वीडियो में डायरेक्टर विवेक शर्मा पड़ोसी की कार के साथ साफ-सफ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कार के दरवाजे खोलने की कोशिश भी की है। बताया जा रहा है कि फिल्म डायरेक्टर ने मुंबई से आकर पड़ोसी को फोन किया था। डायरेक्टर ने पड़ोसी की कार को हटाने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: Maa का ट्रेलर रिलीज, डरावना इतना कि कांप उठेगी रूह; Kajol करेंगी राक्षस का सामना
डायरेक्टर ने पड़ोसी की गाड़ी कर दी डैमेज
जब पड़ोसी अपनी गाड़ी हटाने पहुंचे, तो कार के कांच टूटे हुए थे। अब शिकायतकर्ता ने जबलपुर के गोरखपुर थाने में पुलिस को सीसीटीवी वीडियो भी सौंप दिए हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें, महेश भट्ट के साथ डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने वाले विवेक शर्मा कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो जबलपुर के रहने वाले हैं और अक्सर मुंबई से जबलपुर आते हैं। यहां उनका पुश्तैनी घर है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines