बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले ये फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी थी लेकिन मेकर्स ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की जाएगी। अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज डेट को भी बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म की नई रिलीज डेट क्या है?
मेकर्स ने क्यों बदला फैसला?
मैडॉक फिल्म ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर पर लिखा है, ‘हाल ही में हुई घटनाओं और पूरे देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने भूल चूक माफ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है।’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘हम थिएटरों में आपके साथ इस फिल्म को सेलिब्रेट करने के लिए एक्साइटेड थे लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है। इसलिए अब इस फिल्म को 16 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। जय हिंद।’ मैडॉक फिल्म्स के अलावा राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने भी इस अनाउंसमेंट पोस्ट को शेयर किया है। पोस्ट के साथ कैप्शन दिया है, ‘राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है! भूल चूक माफ़ को सीधे देखें@primevideoin, 16 मई।’
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf ने एडवांस बुकिंग में की धीमी शुरुआत, कैसा होगा ओपनिंग डे कलेक्शन?
ऑपरेशन सिंदूर पर दिया था रिएक्शन
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में राजकुमार राव ने ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था, ‘बेशक हम अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं। हम अपने देश के साथ हैं। हमारी सरकार जो फैसले ले रही है, हम उसके साथ हैं क्योंकि जो हुआ है, वह नहीं होना चाहिए था। हमें इससे बहुत दुख हुआ। इसलिए हम राष्ट्र के रूप में एक साथ हैं और हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines