Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज होते ही अच्छी कमाई की। ऑडियंस को ये मूवी काफी पसंद भी आई। लेकिन अब मूवी की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भी सिनेमाघरों में राजकुमार राव की मूवी को टक्कर दे रही है। आइए आपको बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छापे हैं?
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf का बुरा हाल, औंधे मुंह गिरी Raid 2, MI8 के खाते में बस इतने नोट
‘भूल चूक माफ’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव की मूवी की कमाई में छठे दिन गिरावट देखी गई। मूवी ने सिर्फ 3.25 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 11.16% रही। शोज की बात की जाए तो सुबह के शो 5.70%, दोपहर के शो 12.81%, शाम के शो 11.85% और रात के शो 14.27% दर्ज किए गए। मूवी ने अभी तक 40.50 करोड़ की कमाई की है।
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की अब तक की कमाई
वहीं दूसरी ओर टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की बात करें तो मूवी ने 12वें दिन 2.15 करोड़ की कमाई की। इसकी इंग्लिश ऑक्यूपेंसी 14.19% रही। वहीं सुबह के शो 5.87%, दोपहर के शो 14.81%, शाम के शो 17.76% और रात के शो 18.32% रहे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 79.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
दोनों मूवीज की कास्ट
‘भूल चूक माफ’ की कास्ट की बात की जाए तो इसमें राजकुमार के साथ पहली बार वामिका गब्बी की जोड़ी देखने को मिल रही है। मूवी में वामिका और राजकुमार की जोड़ी काफी सराहना भी मिल रही है। लोगों को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। दिलचस्प बात ये है कि कानूनी पचड़ों में घिरने के बाद भी ये ऑडियंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो रही है।
वहीं दूसरी ओर ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में हुआ था, जिसे काफी पसंद भी किया गया। इसके बाद भारत में इसे रिलीज किया गया। मूवी में टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, पोम क्लेमेंटिएफ और मरिएला गारिगा मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कजरारे’ हिट होगा, नहीं सोचा था…’ Amitabh Bachchan ने सुनाया ‘बंटी और बबली’ का किस्सा
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
10 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
14 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
15 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
16 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
16 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
17 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
18 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
18 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines