Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भूलैया 3 के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद से ही ऑडियंस को रूह बाबा का इंतजार है। फिल्म में माधुरी दीक्षित के कैमियो होने की भी खबर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रविवार को रिलीज होने वाला था लेकिन आखिरी मूमेंट इसे रोक दिया गया। इसके अलावा डायरेक्टर अनीस बज्मी ने भी फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ पोस्टपोन
फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस काफी बेताब हैं फिल्म को देखने के लिए, लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है, जो कि रविवार को होने वाला था। ट्रेलर को पोस्टपोन करने का कारण मेकर्स ने आखिरी मूमेंट पर होने वाले बदलावों को बताया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रेलर में कुछ चेंज करना था इसलिए ट्रेलर को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।
डायरेक्टर ने फिल्म पर क्या कहा?
फिल्म निर्माता अनीस बज्मी एक बार फिर से वापसी कर रहे हैं अपनी नई फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ के साथ। इस बार उन्होंने एक्टर कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी को साथ में लेकर फिल्म बनाई है। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनीस ने अपनी चोट को लेकर भी बात की है, साथ ही उन्होंने बताया है कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें कितने पापड़ बेलने पड़े थे।
दरअसल फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक 1 हफ्ता पहले उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और ज्यादातर फिल्म का निर्देशन एक पैर पर ही बैठकर किया। अनीस ने बताया कि ‘मैं कह सकता हूं कि मैंने फिल्म को एक पैर पर बैठकर शूट किया। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से लगभग एक हफ्ता पहले मेरा पैर फ्रैक्चर हो गया था और मुझे सर्जरी करानी पड़ी थी। डॉक्टरों ने मुझे चार से छह महीने तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन हमने पहले से ही शूटिंग की तैयारी पूरी कर ली थी और दिवाली 2024 को रिलीज करने की घोषणा कर दी थी।’
दर्द को सहते हुए अनीस ने बनाई फिल्म
अनीस बज्मी की मेहनत ने उन्हें हिम्मत दी और उन्होंने दर्द को सहते हुए फिल्म का आधे से ज्यादा हिस्सा अपनी कुर्सी पर बैठकर ही पूरा किया। उन्होंने कहा कि जब मैं लोगों से बात करता हूं, तो वो कहते हैं कि सिर्फ यही फर्क था कि मैं दौड़ने के बजाय बैठा था। मेरी एनर्जी और जोश वही था।’
आपको बता दें ‘भुल भुलैया 3’ 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है और इसका मुकाबला रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ के साथ होगा। इस साल की दो बड़ी फिल्मों की भिड़ंत दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।
यह भी पढ़ें: क्या Salman Khan कर लेंगे शादी? इस शख्स ने उठाया लड़की ढूंढ़ने का जिम्मा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines