Bhool Bhulaiyaa 3, Singham Again Day 9 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ मौजूद है। दोनों ही फिल्में कमाई की रेस में एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए दौड़ रही हैं। हालांकि, दोनों ही अभी 200 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है। इस बीच फिल्म ने 9 दिन में कितनी कमाई की है? आइए जानते हैं…
9वें दिन की कमाई
Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ‘सिंघम अगेन’ ने अपनी रिलीज के नौवें दिन 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और ‘भूल-भूलैया 3’ ने 9वें दिन 15.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ कार्तिक आर्यन की फिल्म अजय देवगन की फिल्म से आगे तो निकली लेकिन टोटल कमाई के मामले में अभी भी पीछे है। जी हां, ‘सिंघम अगेन’ का टोटल कलेक्शन 192.5 करोड़ रुपये का है और ‘भूल-भूलैया 3’ अब तक 183.00 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है।
‘सिंघम अगेन’ की नौ दिन की कमाई
इस के साथ अगर इस फिल्म की अब तक की रोज की कमाई की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपये कमाकर बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाई। दूसरे दिन इस फिल्म ने 42.5 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन फिल्म का कारोबार 18 करोड़ रुपये रहा। पांचवे दिन फिल्म की कमाई 14 करोड़ रुपये हुई। 6वें दिन फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 7वें दिन फिल्म की कमाई 8.75 करोड़ रुपये रहा और 8वें दिन फिल्म ने बस 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
‘भूल-भूलैया 3’ का नौ दिन का कलेक्शन
इस फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 37 करोड़ रुपये हुई। तीसरे दिन फिल्म ने 33.5 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन फिल्म की कमाई 18 करोड़ रुपये हुई। पांचवे दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 6वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई की। 7वें दिन इस फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 8वें दिन फिल्म की झोली में 9.25 करोड़ रुपये आए।
‘भूल-भूलैया 3’ आगे निकल सकती है
दोनों फिल्मों के नौ दिन के कलेक्शन को देखा जाए तो इससे साफ है कि दोनों ही कमाई के लिए लड़ रही हैं। भले ही ‘सिंघम अगेन’ की टोटल कमाई ‘भूल-भूलैया 3’ से ज्यादा है, लेकिन ‘भूल-भूलैया 3’ ने नौवें दिन ‘सिंघम अगेन’ से ज्यादा का कलेक्शन किया है और ‘भूल-भूलैया 3’ की बढ़ती कमाई को देखकर लग रहा है कि ये ‘सिंघम अगेन’ को पीछे छोड़ सकती है।
यह भी पढ़ें- Veronica Vanij कौन? जो Bigg Boss 18 में कर सकती हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines