भोजपुरी में एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे. दोनों जिस भी गाने और फिल्म में होते थे तो बवाल ही मच जाता था. आज भले ही दोनों साथ नहीं हैं लेकिन उनकी जोड़ी आज भी स्क्रीन पर हिट है. फैंस उनके गानों और केमिस्ट्री को आज भी मिस करते हैं. लेकिन, दोनों स्टार्स ब्रेकअप के बाद कभी साथ नहीं दिखे. उनके रिश्ते का अंत इतना बुरा रहा कि वो एक-दूसरे को देखना तो दूर नाम का जिक्र आते ही किनारा पकड़ लेते हैं. ऐसा ही कुछ कपिल शर्मा के शो में देखने के लिए मिला.
दरअसल, कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी के तीन स्टार्स ने शिरकत की थी. इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और मनोज तिवारी पहुंचे थे. इस तिकड़ी ने खूब सारी मजेदार बातें की. शो की टीआरपी को भी काफी हाइप मिली. लेकिन, शो का कुछ अंश एपिसोड में नहीं दिखाया गया है, जिसका अनकट वीडियो या फिर ये कह लें कि बचा हुआ शो कपिल के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसमें अक्षरा सिंह का जिक्र होता है तो पवन सिंह का कमाल का रिएक्शन देखने के लिए मिलता है.
यह भी पढ़ें: एक्टिंग ही नहीं, घर के कामकाज में भी एक्सपर्ट हैं सुनील ग्रोवर, चूल्हे पर रोटी सेंकते नजर आए कॉमेडियन
मनोज तिवारी ने किया अक्षरा का जिक्र
कपिल शर्मा तीनों भोजपुरी स्टार्स से एक टास्क करवाते हैं. वो तीनों को हेडफोन देते हैं और वो कुछ बोलते हैं, जो आगे पास करना होता है. इस दौरान कपिल ने निरहुआ से कहा, ‘सिंदूर भरेंगे मांग में, कुत्ता कर गया टांग पर.’ इस पर निरहुआ इस मैसेज को मनोज तिवारी को पास करते हैं, ‘सिद्धू जी के नाम पर अर्चना जी ने चेक ले लिया.’ इसके बाद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. फिर बारी मनोज तिवारी की आती है. वो निरहुआ के मैसेज को पवन सिंह को पास करते हैं और वो कहते हैं, ‘प्रोग्राम में बवाल हो गया, अक्षरा का पेमेंट कट गया.’
यहां देखिए कपिल का वीडियो…
अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह का रिएक्शन
फिर सभी के हेडफोन निकलवा दिए जाते हैं और कपिल सभी से पूछते हैं कि उन्होंने क्या सुना और आगे मैसेज क्या पास किया? इस पर जब मनोज की बारी आई तो उन्होंने बताया, ‘प्रोग्राम में बवाल हो गया, अक्षरा का पेमेंट कट गया.’ तो पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने इसे सुना, ‘आज का पेमेंट कट गया.’ अब अक्षरा के नाम का जिक्र होते ही पवन का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. ये फनी वीडियो भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जो एपिसोड में एडिट कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: कभी कपड़े उधार मांगकर ऑडिशन देती थीं ‘मिर्जापुर’ की भाभी, फिर एक सीरीज से चमकी किस्मत और बन गईं OTT क्वीन
मजेदार है 10 मिनट की वीडियो क्लिप
अगर बात की जाए कपिल शर्मा शो की इस 10 मिनट की वीडियो क्लिप के बारे में तो ये काफी मजेदार है. इसे एपिसोड के साथ रिलीज नहीं किया गया है लेकिन कपिल शर्मा के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद हंस-हंसकर हर किसी के पेट में दर्द हो जाता है. इसमें विदेशी लड़की को भोजपुरी बोलते हुए देखा जाएगा साथ ही मनोज तिवारी को रवि किशन पर फनी कमेंट्स करते हुए देख सकते हैं, जो काफी मजेदार होते हैं. वहीं, निरहुआ भी रवि किशन और मनोज तिवारी से जुड़ा किस्सा शेयर करते हैं.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
22 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
31 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
45 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
60 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
74 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
83 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
101 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
103 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
113 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines