भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. अक्सर एक्टर का नाम विवादों में आ जाता है. ज्योति सिंह के साथ अक्षरा सिंह के साथ एक्टर का विवाद जगजाहिर है. ऐसे में अब पवन सिंह का नाम एक बार फिर से चर्चा में है. इसकी वजह उनकी कोई निजी जिंदगी नहीं है बल्कि लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
जानकारी सामने आ रही है कि पवन सिंह के नाम पर 14 लाख की ठगी की गई है. आरोप है कि कुछ लोगों ने बड़े म्यूजिकल शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बुलाने का झांसा देकर कलाकार से मोटी रकम ऐंठ ली. बताया जा रहा है कि मामले में अतरौलिया पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर की है और जांच भी शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि ये मामला अमेठी के दिव्यांश सिंह ने दर्ज करवाया है. उनके मुताबिक शो के नाम पर झांस दिया और अलग-अलग समय में उनसे रकम ली गई.
पवन सिंह के नाम पर ठगी गई मामले में दिव्यांश सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि जब शो कराने की बारी आई तो फिर इनकार कर दिया गया. हालांकि, इस मामले में पवन सिंह या फिर उनकी टीम की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: Toxic: वॉयलेंस, इंटीमेट और एक्शन…लेकिन कहां है कहानी? ‘टॉक्सिक’ में हीरो कम विलेन ज्यादा लगे यश
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर बताया जा रहा है दिव्यांशु सिंह उर्फ कबीर अमेठी जिले के गजन पुर गांव के रहने वाले हैं. वो पेशे से म्यूजिक कलाकार है और लखनऊ में रहकर क्लब, रेस्टोरेंट जैसे कार्यक्रमों में गिटार बजाने के साथ म्यूजिकल बैंड शो आयोजिक करते हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे ही एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात मोहम्मद खर्शीद अहमद और टीना नाम के लोगों से हुई और इस दौरान बड़े स्तर का म्यूजिक शो आयोजित करने की प्लानिंग की गई. इसी बातचीत में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बुलाने की बात तय की गई. इस सिलसिले में दिव्यांश ने अपने परिचित निहाल सिंह से संपर्क किया और निहाल ने दावा किया कि उनके पड़ोसी निशांत सिंह, नितिन सिंह और अमन सिंह का पवन सिंह से सीधा संपर्क है. दावा किया गया कि वो बुकिंग करवा देंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूरे कार्यक्रम का खर्च 14 लाख रुपये बताया गया. शो को आयोजित करने की तारीख 31 दिसंबर, 2024 को तय की गई. पीड़ित के अनुसार, उन्होंने आरोपियों को 9 लाख रुपये एडवांस में दिए. इसके बाद व्यवस्थाओं के नाम पर करीब पांच लाख एक हजार रुपये और भेजे. ये ट्रांसजेक्शन निहाल की मां के अकाउंट में किया गया.
यह भी पढ़ें: Toxic Hindi Teaser: ‘इस बार जंग अलग है…’, वॉयलेंस का बाप है ‘टॉक्सिक’, कमजोर दिल वाले कलेजा थामकर देखें!
पवन सिंह के मैनेजर से की बात
दिव्यांश ने जानकारी दी कि कुछ समय के जब उन्होंने पवन सिंह की टीम से संपर्क किया तो ठगी का एहसास हुआ. पवन सिंह के मैनेजर ने ऐसी किसी तरह की बुकिंग से इनकार कर दिया. आरोपियों ने मोबाइल फोन भी बंद कर दिया, जिसके बाद ठगी का शक पुख्ता हो गया. दिव्यांश ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की, जिसके बाद अतरौलिया थाने में निहाल सिंह, निशांत सिंह, नितिन सिंह और अमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
10 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
25 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
39 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
54 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
63 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
81 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
82 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
93 days agoमशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख
137 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines