Ankush Raja Song Dil Na Diya: आज के समय में सोशल मीडिया पर किसी को भी वायरल करने में इंस्टाग्राम की अहम भूमिका होती है. इन दिनों धूम नाम एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कहता है, ‘ले बेटा किरिश का गाना सुनेगा.’ इस पर लोगों ने खूब मीम्स भी बनाए थे. ऐसे में अब इस वायरल रील पर भोजपुरी स्टार अंकुश राजा का गाना है, जो कि रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया है. ये वायरल हो रहा है. इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं.
भोजपुरी स्टार अंकुश राजा का हिंदी सॉन्ग ‘दिल ना दिया’ टी-सीरीज के भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जो कि रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. इस गाने को चार दिनों पहले ही रिलीज किया गया और ये अभी पांच मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. अंकुश राजा ने इस गाने को पॉप के साथ रीमिक्स किया है. गाने के वीडियो में अंकुश और राजा दोनों ही भाई बवाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर नहीं, ‘धुरंधर’ का ये एक्टर था ‘कबीर सिंह’ के लिए पहली पसंद, एक डर की वजह से हाथ से निकल गई ब्लॉकबस्टर
यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा अंकुश राजा का गाना ‘दिल ना दिया’
आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार अंकुश राजा का गाना ‘दिल ना दिया’ तो रिलीज होते ही धूम के रील के जैसे ही ‘ले बेटा…’ छा गया है. ये गाना यूट्यूब पर 23वें नंबर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को अंकुश राजा के साथ ही राजनंदिनी सिंह ने आवाज दी है और ये उनकी आवाज में छा गया है. वीडियो को अंकुश राजा को दृष्टिशा पर फिल्माया गया है. गाने का म्यूजिक राजेश रोशन और विक्की वॉक्स ने दिया है. लिरिक्स विजय अकेला और प्रकाश बारुद ने लिखा है. इसके डायरेक्टर छोटू लोहार हैं.
देखिए अंकुश राजा का गाना ‘दिल ना दिया’
यह भी पढ़ें: लहंगा, चोली और साड़ी के बाद सलवार पर आया भोजपुरी सॉन्ग, पवन सिंह ने चांदनी सिंह के साथ उड़ाया गर्दा
ऋतिक रोशन की फिल्म का सॉन्ग है ‘दिल ना दिया’
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ में पहली बार ‘दिल ना दिया’ सॉन्ग को फिल्माया गया था. इसे 2006 में रिलीज किया गया था और इसमें रेखा के साथ नसीरुद्दीन शाह और प्रियंका चोपड़ा भी अहम रोल में थीं. इसमें प्रीति जिंटा, प्रियंका की सास का रोल प्ले किया था लेकिन फिल्म में उनके किरदार को डेथ दिखाया गया था.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
25 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
34 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
48 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
63 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
77 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
86 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
104 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
106 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
116 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines