भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी कानूनी पचड़े में फंसते हुए नजर आ रही हैं. मुंबई के घाटकोपर इलाके में रहने वाले एक व्यापारी ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि 300 करोड़ छुड़ाने के नाम पर साढ़े 11 करोड़ रुपये की ठगी की गई. बिजनेसमैन ने आकांक्षा और पति विवेक सिन्हा के खिलाफ पंतनगर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है.
पुलिस में दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, बताया जा रहा है कि घाटकोपर के गरोडिया नगर में रहने वाले हितेश अजमेरा पेशे से कस्टम क्लियरिंग एजेंट हैं. उसने बताया कि गोवा में जमीन बिक्री के सिलसिले में उसकी पहचान शांतिलाल पटेल से हुई थी. पटेल ने अजमेरा की मुलाकात भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी और उनके पति विवेक सिन्हा के साथ कराई थी. पटेल ने बताया था कि दोनों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और मुंबई में उनका एक स्टूडियो भी है. पटेल ने बताया कि वहां पर शूटिंग और एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाती है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ ने ओटीटी पर मारी एंट्री, म्यूट डायलॉग और 10 मिनट के कट पर भड़के फैंस
क्या है 300cr छुड़ाने का मामला?
विवेक सिन्हा ने बिजनेसमैन अजमेरा से 300cr छुड़ाने की बात कही. उसने बताया कि पिछले कुछ समय में उसने करीब 300 करोड़ रुपये कमाए, जो बिहार के चंपारण इलाके में एक गोदाम रखे हुए हैं गोदाम का किराया करीब 11.50 करोड़ है, जो फिलहाल उनके पास नहीं है. इसकी वजह से वह गोदाम में रखी हुई रकम को वापस नहीं ला पा रहे हैं. विवेक ने अजमेरा को लालच दिया कि मदद के बदले 300 करोड़ में से 200 करोड़ रुपये कुछ सालों के लिए बिना बिना ब्याज देने का वादा किया.
हालांकि, अजमेरा ने शुरुआत में इसे टालने की कोशिश की लेकिन इतनी बड़ी रकम बिना ब्याक मिलने की लालच में वो बाद में तैयार हो गए. उन्होंने पहले गोदाम मालिक से मुलाकात की, जिसने विवेक के साथ हुए समझौते की प्रति दिखात हुए रकम छुड़ाने के लिए 11.50 करोड़ रुपये किराये की बात कही. डॉक्यूमेंट्स देखने के बाद अजमेरा को भरोसा हो गया और उन्होंने तीन किस्तों में कुल 11.50 करोड़ रुपये विवेक सिन्हा के बैंक खाते में ट्रांसफर किए.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ ने 7 दिनों में 300 करोड़ किए पार, 2026 की बनी सबसे बड़ी फिल्म
आकांक्षा अवस्थी और पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
बाद में अजमेरा, शांतिलाल पटले के साथ बिहार पहुंचे लेकिन गोदाम का कब्जा देने और पैसा लौटाने की बात कहने वाले विवेक सिन्हा और उनके साथी वहां से गायब हो गए. फिर अजमेरा को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पंतनगर पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी और उनके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस अब जांच में जुटी हुई है.
संबंधित खबरें
खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
7 days ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
19 days agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
28 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
42 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
57 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
71 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
81 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
98 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
100 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
110 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines