हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'काजू' के जन्म के 20 दिन बाद शूटिंग पर लौटीं भारती सिंह, पैप्स को बांटी मिठाइयां

कॉमेडियन भारती सिंह अपने दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद वापस शूटिंग पर लौट आई हैं. वहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने पैप्स को मिठाई भी बांटी और पैप्स के साथ मजाक मस्ती भी कीं. सोशल मीडिया पर कॉमेडियन का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह अपने दूसरे बेटे ‘काजू’ के जन्म के 20 दिन बाद वापस शूटिंग पर लौट आई हैं. एक्ट्रेस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो पैप्स को मिठाई बांटती नजर आ रही हैं. इस दौरान भारती को ग्रे कलर के सूट में देखा गया. वहीं दूसरे बेटे के जन्म की खुशी कॉमेडियन के चेहरे पर अलग ही दिखाई दी. भारती ने पैप्स को मिठाई बांटते हुए पोज भी दिए. पैप्स भी भारती सिंह को मजाकिया अंदाज में बोल रहे हैं कि किशमिश चाहिए था, काजू आ गया. इस पर भारती सिंह भी मुस्कुराते हुए नजर आईं और मजाक मस्ती भी करती दिखाई दीं.

बता दें भारती सिंह ने 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया था. इस बात की खुशखबरी भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी. काजू को जन्म देने से पहले भारती सिंह कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को होस्ट कर रही थीं. शो के कंटेस्टेंट्स ने भारती की गोद भराई भी की थी. वहीं इसके बाद 19 दिसंबर को भारती ने बेटे को जन्म दिया और उसके बाद कॉमेडियन रिकवरी लीव पर थीं. अब फाइनली एक्ट्रेस वापस शूटिंग पर लौट आई हैं और वो अपने फैंस को एंटरटेन करती नजर आएंगी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola