Bharti Singh Blessed with Baby Boy: भारती सिंह दूसरी बार मम्मी बन गई हैं. लाफ्टर क्वीन ने 41 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है. दूसरे बेटे के घर आने से हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह सातवें आसमान पर हैं. अब कपल के इंस्टाग्राम पर उनके फैंस उन्हें भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं. हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेबी शावर भी रखा था. जिसमें उन्होंने अपने टीवी के दोस्तों के साथ पार्टी की थी. सोशल मीडिया पर भी भारती सिंह ने अपने इस बेबी शावर की वीडियो शेयर की थी.
शूटिंग पर जाने से पहले हुआ वॉटर ब्रेक
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पैरेंट्स बनने से उनके फैंस के साथ-साथ उनके फ्रेंड्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार भारती सिंह लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग पर जा रही थीं, लेकिन बीच में ही उनका वॉटर ब्रेक हो गया और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां भारती ने अपने राजकुमार को जन्म दिया.
खास अंदाज में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बेहद स्पेशल तरीके से दूसरे बेबी के आने की खबर को फैंस के साथ शेयर की थी. भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का अनांउसमेंट स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में किया था. जिसके बाद से उनके फैंस उनके दूसरे बेबी के दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. प्रेग्नेंसी अनांउसमेंट के व्लॉग में भारती ने अपनी इच्छा बताते हुए कहा था कि उन्हें लक्ष्मी चाहिए. हालांकि अभी तक कपल ने बेबी के आनी की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें: भारती सिंह को सेकंड प्रेग्नेंसी में हुई ये बीमारी, बच्चे की सताई टेंशन; डॉक्टर ने भी लगाई डांट
कब हुआ था पहले बेबी का जन्म?
बता दें भारती सिंह ने अपने पहले बेटे लक्ष्य उर्फ गोला का वेलकम साल 2022 में किया था. वहीं पहला बच्चा होने के बाद भारती ने अपने सेकंड बेबी की इच्छा भी जताई थी. भारती सिंह अपने कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्हें गोला नहीं इस बार गोली चाहिए. वहीं भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में गोवा में शानदार तरीके से परिवार की मौजूदगी में शादी की थी. जिसके बाद से दोनों साथ में कई रियलिटी शो होस्ट भी कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines