Manoj Santoshi Health Update: ‘भाबीजी घर पर हैं!’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai!) के मशहूर लेखक मनोज संतोषी (Manoj Santoshi) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। राइटर की हालत काफी नाजुक है और इस बात का खुलासा खुद उनके शो में काम कर चुकीं मशहूर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने किया है। आपको बता दें, मनोज संतोषी कई कॉमेडी शोज लिख चुके हैं। उन्होंने FIR, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ (Happu Ki Ultan Paltan), ‘जीजाजी छत पर हैं’ (Jijaji Chhat Per Hain), ‘मे आई कम इन मैडम?’ (May I Come In Madam?) जैसे शोज में काम किया है।
मनोज संतोषीकी हालत को लेकर कविता कौशिक ने किया खुलासा
अब इस दिग्गज राइटर को लेकर बुरी खबर आ रही है। एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मनोज संतोषी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। ये एक हाउस पार्टी का वीडियो है, जिसमें वो रंग जमाते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए कविता कौशिक बोलीं कि वो राइटर जिन्होंने दशकों तक देश को हंसाया… वो अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। मनोज संतोषी के लिए प्रार्थनाएं कीजिए। मनोज संतोषी को क्या हुआ है? उनकी बीमारी को लेकर भी कविता कौशिक ने खुलासा किया है।
‘जीजाजी छत पर हैं’ के राइटर को क्या हुआ?
कविता कौशिक ने लम्बा-चौड़ा पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप उन्हें ‘भाबीजी घर पर हैं!’, हप्पू पलटन, जीजा जी छत पर, मैडम मे आई कम इन, एफ.आई.आर. के आखिरी कुछ एपिसोड्स, यस बॉस (Yes Boss) और कई कॉमेडी के लेखक के रूप में जानते होंगे…. आज मैं आप सभी से मनोज संतोषी के लिए दुआएं मांगने के लिए कहना चाहती हूं क्योंकि वो टूटे हुए लिवर के साथ अस्पताल में हैं। Binaifer Nakra Kohli जैसे देवदूत और उनकी पूरी टीम उन्हें बचाने के लिए लड़ रही है। प्लीज इस वंडरफुल इंसान के लिए प्रार्थना करें।’
यह भी पढ़ें: मशहूर यूट्यूबर Purav Jha ने Veer Pahariya का उड़ाया मजाक, India’s Got Latent कंट्रोवर्सी पर कसा तंज
शिल्पा शिंदे रख रहीं ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के राइटर का ध्यान
कविता कौशिक ने आगे लिखा, ‘उनकी देखभाल करने के लिए अमेजिंग शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) को बड़ा शॉट आउट। आइए हम सब उनके पुनर्जीवित होने के लिए दुआ करें, आने वाले कई सालों तक उनकी कलम की स्याही बनी रहे, दुनिया उनका क्रिएटिव टैलेंट और देखे, ये टीम अपने दोस्त, उनकी क्रिएटिविटी और जॉय के भंडार, उनके Buddy, उनके पार्टनर से वंचित न हों। मैं इससे प्रभावित हर व्यक्ति को प्यार भेज रही हूं और एक चमत्कार के लिए दिन-रात प्रार्थना कर रही हूं।’
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
52 mins agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
2 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
7 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines