Best Bhojpuri Songs Of 2025: हर साल के जैसे ही इस साल 2025 में भी ढेरों भोजपुरी गानों को रिलीज किया गया. खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और नीलकमल सिंह समेत अन्य सिंगर्स के जो भी गाने यूट्यूब पर आए वो रिलीज होते ही धूम मचाए और सोशल मीडिया पर भी छाए रहे. लेकिन, कुछ ही गाने रहे, जिनका रौला पूरे साल देखने के लिए मिला. इंस्टाग्राम रील पर भी उन्हें काफी पसंद किया गया, जिस पर ढेरों रील्स भी बनाए गए. ऐसे में चलिए बताते हैं इस साल यूट्यूब पर सबसे ज्यादा किसके गानों का बोलबाला मिला और व्यूज मिले. देखिए लिस्ट में किस-किस स्टार का नाम शामिल है.
कमरिया में पीर
खेसारी लाल यादव तीन महीने पहले ही नीलम गिरी के साथ नया भोजपुरी सॉन्ग ‘कमरिया में पीर’ रिलीज किया गया था, जिसे देखते ही देखते यूट्यूब पर 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये एक रोमांटिक गाना है, जिसमें खेसारी और नीलम गिरी की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की गई थी. इस गाने को खेसारी लाल के साथ ही शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया था.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह या खेसारी लाल, किसकी ‘रंगबाजी’ में है दम? सेम टाइटल से वायरल हुआ दोनों स्टार्स का भोजपुरी सॉन्ग
थर्मामीटर
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) का नया गाना ‘थर्मामीटर’ इसी साल 6 महीने पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं. इसे 56 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस भोजपुरी सॉन्ग को नम्रता मल्ला पर फिल्माया गया है और इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं. ये वीडियो इस साल के वायरल वीडियो में से एक रहा है.
पवन सिंह का घघरी
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का भोजपुरी सॉन्ग ‘घघरी’ को इसी साल 22 अप्रैल 2025 में रिलीज किया गया था. उनके इस गाने को 95 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ‘घघरी’ भोजपुरी सॉन्ग को पवन सिंह के साथ ही श्वेता शर्मा पर फिल्माया गया है. म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. इसे पावर स्टार के साथ शिल्पी राज ने गाया है. इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar में अक्षय खन्ना ने ‘भाबीजी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस से खाए थे 7 थप्पड़, फिर भी लगाया था गले
सइयां सेवा करे
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना ‘सइयां सेवा करे’ इस साल के विवादित गानों में से एक है. इसमें हरियाणवीं एक्ट्रेस अंजलि राघव ने लीड रोल प्ले किया था, जिसके प्रमोशन में अभिनेत्री ने पवन सिंह पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे. हालांकि, इस गाने में दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. उनके इस गाने को 105 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उनका ये गाना आज भी यूट्यूब पर म्यूजिक वीडियो की कैटेगरी में 12वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.
तितली शहर के
इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ और ऋचा दीक्षित का भोजपुरी सॉन्ग ‘तितली शहर के’ भी है, जिसे नीलकमल सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. उनकी आवाज में ये गाना दिल को छू जाता है. इसमें उनका साथ प्रियंका सिंह ने दिया है. इसके लिरिक्स जाहिद अख्तर ने लिखे हैं. उनको इस गाने को महज 3 महीने में ही 31 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. आपको बता दें कि भोजपुरी सॉन्ग ‘तितली शहर के’ फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का है, जिसमें निरहुआ और ऋचा दीक्षित अहम रोल में हैं.
पापे पड़ी
पवन सिंह और क्वीन शालिनी का भोजपुरी सॉन्ग ‘पापे पड़ी’ भी हिट रहा है. उनका ये गाना भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में रहा है. इस भोजपुरी सॉन्ग में दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है. पवन सिंह के इस भोजपुरी सॉन्ग को 38 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं.
आहो राजा
2025 के ट्रेंडिंग भोजपुरी सॉन्ग की लिस्ट में पवन सिंह का एक और गाना काफी वायरल हुआ. इसके बोल ‘आहो राजा’ है, जिसे पिछले साल नवंबर 2024 में रिलीज किया गया था लेकिन इस गाने का बोलबाला इंटरनेट पर 2025 में भी देखने के लिए मिला था. यूट्यूब से लेकर शादी और पार्टी में भी इस गाने का काफी ट्रेंड रहा था. इसे एक साल में 214 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने को पवन सिंह ने ही अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया था. इसे पवन के साथ ही दर्शना बानिक पर फिल्माया गया था.
आरा के ओठलाली
पवन सिंह का एक और गाना ‘आरा के ओठलाली’ इस साल काफी वायरल रहा. एक्टर ने अपने जन्मदिन के मौके पर 5 जनवरी को इसे रिलीज किया था और इसमें एक्ट्रेस सोनम मलिक लीड रोल में थीं. दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. इस गाने को 11 महीने में 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
48 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines