Bigg Boss Party: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ हाल ही में खत्म हुआ है। शो में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच जबरदस्त टक्कर थी और शो के विजेता एल्विश यादव रहे। वहीं, अब हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की रीयूनियन पार्टी हुई, जिसको लेकर अफवाहें थी कि शो के विजेता एल्विश यादव की वजह से अभिषेक मल्हान इस पार्टी में शामिल नहीं हुए।
वहीं, अब इस पर बेबिका धुर्वे ने फर्स्ट इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है और अभिषेक के पार्टी में शामिल ना होने की वजह बताई है। चलिए जान लेते हैं..
यह भी पढ़ें- जिसे लोग फ्री में नहीं देख रहे, उसके लिए पैसे क्यों देंगे… The Kapil Sharma शो फेम Preeti Simoes ने ऐसा क्यों कहा?
बिग बॉस की पार्टी में क्यों शामिल नहीं हुए अभिषेक मल्हान?
हाल ही में फर्स्ट इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बेबिका धुर्वे से पूछा गया कि फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान बिग बॉस की पार्टी में क्यों शामिल नहीं हुए? क्या एल्विश यादव इसकी वजह है? इस पर बेबिका धुर्वे ने कहा कि हां, जैसा मैंने पार्टी के अंदर सुना है तो लोगों ने ये कहा कि अभिषेक का कहना है कि अगर एल्विश आएगा तो मैं नहीं आऊंगा। ये मैंने उड़ती-उड़ती खबरें सुनी तो मैंने सोचा फिर इतना अहंकार क्यों?
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
बता दें कि शो के ग्रैंड फिनाले के बाद से ही अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की हर एक बात लोगों का ध्यान खींच रही है। वहीं, अब इस पर एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि बेबिका अभी भी बिग बॉस के घर में रह रही है, वह अभी भी वही काम कर रही है, जो वह घर में कर रही थी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह ड्रामा रचती है और अटेंशन चाहती है। हालांकि कुछ लोगों ने फुकरा इंसान की साइड भी ली।
सलमान खान ने किया था शो को होस्ट
बता दें कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 का दूसरा सीजन था, जिसके विजेता एल्विश यादव रहे। वहीं, इस बार शो का प्रीमियर 17 जून, 2023 को JioCinema पर हुआ था और शो का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को हुआ। इस बार भी शो को सलमान खान ने ही होस्ट किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines