हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BB16 Grand Finale Live: 'बिग बॉस 16' के फिनाले से बाहर हुईं प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन में कड़ा मुकाबला

विज्ञापन
BB16 Grand Finale Live

BB16 Grand Finale Live: टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले शुरू हो चुका है और अब शो के घर में बड़ी हलचल मची हुई है।

अर्चना के बाद प्रियंका चौधरी भी हुई बिग बॉस से बाहर

बिग बॉस 16 के फिनाले से प्रियंका चौधरी भी बाहर हो गई हैं। अब शो की ट्रॉफी के लिए शिव ठाकरे और एमसी स्टेन के बीच कड़ा मुकाबला है।

शिव और प्रियंका के बीच फिनाले से पहले हुई टक्कर

बिग बॉस 16 में फिनाले की जंग अपने चरम पर है। शिव और प्रियंका एक दूसरे को चैलेंज देते हैं और परफॉर्म करते हैं।

विज्ञापन

शिव के लिए सोशल मीडिया पर बड़ा बज्ज

कुछ ही देर में बिग बॉस के विनर का ऐलान होने वाला है और शिव ठाकरे को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा बज्ज है कि शिव ही शो के विनर होने वाले हैं।

और पढ़िए –Film review farzi: चोर-पुलिस की कहानी है ‘फर्जी’, शाहिद और सेतुपति की जोड़ी पर आए ये रिएक्शंस

विज्ञापन

फिर से घर के अंदर गए एमसी स्टेन

‘बिग बॉस 16’ में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है, घर में बाहर बुलाए गए एमसी स्टेन को फिर अंदर भेजा गया है।

सलमान खान ने पूरी की टीना की इच्छा

सलमान खान ने टीना दत्ता का सपना पूरा करते हुए उन्हें अपनी साइकिल पर बिठा कर राइड कराई है।

विज्ञापन

शिव-स्टेन और प्रियंका के बीच कड़ा मुकाबला

‘बिग बॉस 16’ में अब तीन टॉप कंटेस्टेंट्स रह गए हैं और अब स्टेन-शिव और प्रियंका के बीच कांटे की टक्कर है। साथ ही इन तीनों में कौन शो का विनर होगा, इसके लिए फैंस को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है।

अर्चना गौतम भी विनर की रेस से हुई बाहर

शो की टॉप कंटेस्टेंट अर्चना गौतम भी शो के बाहर हो गई है। अर्चना को चौथी पोजीशन मिली है और अर्चना को एलिमिनेट कर दिया गया हैं।

विज्ञापन

तारा सिंह और सकीना ने की ‘बिग बॉस’ में एंट्री

‘बिग बॉस 16’ में तारा सिंह यानी सनी देओल अपनी सकीना के साथ एंट्री कर चुके हैं। बता दें कि इस साल 15 अगस्त को इनकी फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज होने वाली है।

बिग बॉस के बाहर हुए शालीन भनोट

शो की ट्रॉफी की जंग में शो के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स थे, जिसमें शालीन भनोट पांचवे नंबर पर आकर शो से आउट हो गए हैं और उनके आउट होने के बाद अब प्राइज मनी भी बढ़ गई है। बता दें कि अब शो के विनर को 31 लाख 80 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए –MC Stan Bigg Boss 16 Winner: रैपर ने मारी बाजी, टीवी के धुरंधरों को पछाड़ जीती ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी

एकता ने शालीन को अपना शो किया ऑफर

बता दें कि शालीन भनोट के ‘बिग बास’ से बाहर होने के बाद एकता कपूर ने शालिन को अपना अगला शो बेकाबू में मेन लीड के रूप में ऑफर किया है। साथ ही शालीन ऑफर सुनकर खुश होते भी नजर आए और उन्होंने कहा कि वह अभी शो के सेट पर जाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola