Bastar- The Naxal Story Teaser Out: इन दिनों अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘बस्तर-द नक्सल स्टोरी’ (Bastar The Naxal Story) को लेकर चर्चा में है। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है और अब इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। 1 मिनट 15 सेकेंड के टीजर में अदा का वो रूप देखने को मिल रहा है, जो शायद ‘द केरला स्टोरी’ में देखने को नहीं मिला। जी हां, अदा ने एक बार फिर से अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें- भरोसा और वादा छिपा रहा कई अंधेरे राज, क्या दिल और दिमाग का हिसाब कर पाएगा कर्म? Karmma Calling…
अदा का दमदार अवतार
सनसाइन पिक्चर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपकमिंग फिल्म ‘बस्तर-द नक्सल स्टोरी’ का टीजर जारी किया गया है, जो एक मिनट 15 सेकेंड का है। इस छोटी-सी टीजर वीडियो क्लिप को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे, क्योंकि इसमें अदा की दमदार आवाज उनको उनके किरदार में फिट होने के लिए बहुत मदद कर रही है। अदा का हौंसला और देश के लिए उनका प्यार इस टीजर वीडियो में साफ झलक रहा है।
सोशल मीडिया पर छाया टीजर
‘द केरला स्टोरी’ के बाद अब ‘बस्तर-द नक्सल स्टोरी से अदा एक बार फिर से पर्दे पर एंट्री के लिए तैयार है। टीजर वीडियो में अदा नक्सलियों के असली चेहरे से पर्दा हटाती नजर आ रही है, जैसे ही इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया गया, तो ये सोशल मीडिया पर छा गया।
अदा ने भी शेयर किया टीजर वीडियो
इस टीजर वीडियो को खुद अदा शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि बेगुनाह लोगों के खून से लाल रंग की कहानी, कैप्चर द अनटोल्ड स्टोरी- बस्तर- नक्सली कहानी, टीजर आउट। वहीं, अगर टीजर की बात करें तो इसकी शुरूआत अदा से होती है और वो अपनी दमदार आवाज में डायलॉग्स को पूरा करती है। अदा अपनी दमदार आवाज में अपनी बात कहती है।
adah sharma
यूजर्स कर रहे ऐसे रिएक्ट
अदा के इस पोस्ट पर अब यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि देश के गद्दारों को ये सीन खूब चुभेगा, ये फिल्म द केरला स्टोरी से भी ज्यादा हिद होगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार और दमदार, आपकी एक्टिंग बहुत अच्छी होती है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही ज्यादा छाएगी। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। लोगों को फिल्म के लिए बेकरारी है और ये फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की तरह अदा इस फिल्म से एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है। देखने वाली बात होगी कि अदा की ये फिल्म क्या कमाल करेगी? हालांकि उम्मीद की जा रही है कि ‘द केरला स्टोरी’ की तरह ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म क्या रिकॉर्ड बनाएगी?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines