Bappi Lahiri Birth Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर पॉप सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का जन्म 27 नवंबर 1952 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। 80 के दशक में इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले बप्पी लहरी ने काफी लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया। उनके गानों ने बॉलीवुड में पॉप सिंगिंग की नई दिशा तय की। उनकी धुनों ने 80 के दशक से लेकर उनके जिंदा रहने तक धूम मचा दी थी। बप्पी दा ने ‘डिस्को डांसर’ (Disco Dancer), ‘डांस-डांस’ (Dance Dance) जैसे गानों से फैंस का खूब दिल जीता।
बप्पी दा ने 48 साल में करीबन 500 से ज्यादा फिल्मों में 5,000 से ज्यादा गाने गाए और कंपोज किया है। आज भले ही वो हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उनके गानों को आज भी खूब पसंद और सुना जाता है। आज बप्पी दा की 71वीं बर्थ एनिवर्सरी है। बप्पी दा को हमेशा उनके फैंस ने सोने में देखा है, लेकिन वो इतना सोना क्यों पहनते थे?
इसलिए Bappi Lahiri को पसंद था सोना पहना
बप्पी लहरी इकलौते ऐसे सिंगर थे, जो किलो में सोना पहन कर चलते थे। एक अपने एक इंटरव्यू के दौरान बप्पी ने अपने सोना पहने के बारे में बताया था कि उन्हें हॉलीवुड सिंगर और एक्टर एल्विस प्रेस्ली (Elvis Presley) का अंदाज खुद पसंद आता था। एल्विस हमेशा एक सोने की चेन पहना करते थे, जिसने उनको बहुत इंप्रेस कर दिया था। एल्विस का ये अंदाज देखने के बाद बप्पा ने भी ठान लिया था कि अब से वो इनसे ज्यादा सफल बनेंगे और सोना पहना शुरू करेंगे’। इसके अलावा बप्पी ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि सोना उनके लिए काफी लकी है।
यह भी पढ़ें: Ranbir की Animal से पहले OTT पर बाप-बेटे की धांसू बॉन्डिंग वाली इन फिल्मों का लें मजा, भर आएंगी आंखें
यह बीमारी बनी सिंगर की मौत का कारण
69 साल की उम्र में बप्पी लहरी ने पिछले साल 15 फरवरी, 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिंगर पिछले काफी लंबे समय से ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive Sleep Apnea) और चेस्ट इन्फेक्शन से पीड़ित थे और यह बीमारी उनकी मौत की वजह बन गई। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया एक नींद से जुड़ी बीमारी है, जिसमें ब्रीदिंग डिसऑर्डर यानी सांस लेने की समस्या होती है, जिसके चलते पीड़ित इंसान की सोते वक्त बार-बार सांस रुकती और चलती है। डराने वाली बात ये है कि इस बीमारी में सोते हुए ही पीड़ित इंसान की सांस रुक जाती है और उसको पता भी नहीं चलता।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines