Khatron Ke Khiladi 15: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस और रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी हर साल अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौटता है। इस साल खतरों के खिलाड़ी 15 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन शो शुरू होने से पहले ही इस पर ग्रहण के बादल छा गए हैं। शो के शुरू होने से पहले ही रियलिटी शो के निर्माता बनिजय एशिया ने शो से अपने हाथ खींच लिए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि टीम ने खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन पर काम नहीं करने का फैसला ले लिया है।
शो के लिए फाइनल हो गए थे सेलिब्रिटी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है कि टीम की ओर से हाल ही में नए सीजन पर काम न करने का फैसला लिया गया है। सूत्र ने बताया, ‘खतरों के खिलाड़ी के लिए कुछ सेलिब्रिटी को पहले से फाइनल किया जा चुका है। वहीं अन्य लोग अलग-अलग स्टेप में टीम के साथ बातचीत कर रहे थे। निर्माताओं की तरफ से कलर्स चैनल को अपना फैसला बताने के बाद तय की गई सेलिब्रिटी की तारीखें जारी कर दी गई हैं।’
यह भी पढ़ें: Krrish 4 में ऋतिक रोशन संग फिर नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा? रिपोर्ट में दावा
अगले महीने से शुरू होनी थी शूटिंग
बता दें कि मुनव्वर फारूकी, ईशा मालवीय, नीरज गोयत और खुशबू पटानी समेत कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए थे, जिनकी तरफ से खतरों के खिलाड़ी 15 का कॉन्ट्रैक्ट कथित तौर पर साइन कर लिया गया था। सूत्र के मुताबिक, टीम ने अगले महीने से शो की शूटिंग करने के लिए विदेशी जगह भी तय कर ली थी। अब जब निर्माता बनिजय एशिया ने अपने हाथ खींच लिए हैं तो होस्ट रोहित शेट्टी भी परेशान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
बिग बॉस पर भी लगा ग्रहण
बता दें कि ग्रहण सिर्फ खतरों के खिलाड़ी 15 पर नहीं बल्कि सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस पर भी लगा है। बनिजय एशिया और उसकी सहयोगी कंपनी Endemol Shine के हाथ पीछे खींचने के बाद बिग बॉस का भविष्य भी डगमगाने लगा है। जाहिर है कि बिग बॉस को Endemol Shine India प्रोड्यूस करती है। अगर निर्माताओं ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं तो बिग बॉस किसी दूसरे चैनल पर टेलीकास्ट किया जा सकता है। खैर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines